Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kalpana Soren : कल्पना सोरेन ने रांची में डाला वोट, कहा- हेमंत हैं तो हिम्मत है...

    Updated: Sat, 25 May 2024 03:00 PM (IST)

    हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने शनिवार को रांची में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद कल्पना सोरेन ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील ...और पढ़ें

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने रांची में अपना वोट डाला।
    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने रांची में अपना वोट डाला।

    HighLights

    1. कल्पना सोरेन ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के बीच रांची में अपना वोट डाला
    2. कल्पना ने सेंट फ्रांसिस स्कूल में निर्धारित पोलिंग बूथ पर किया मताधिकार का प्रयोग

    एएनआई, रांची। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के छठे चरण के बीच रांची में अपना वोट डाला। कल्पना सोरेन ने रांची के सेंट फ्रांसिस स्कूल में निर्धारित पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद कल्पना सोरेन ने मतदाताओं से अपील की कि वे बाहर आएं और लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

    कल्पना सोरेन ने कहा, "आज मैंने अन्याय पर न्याय की भारी जीत के लिए चुनाव के इस महापर्व पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आप सभी से अपील है कि बड़ी संख्या में अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचें और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करें।" कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमंत हैं तो हिम्मत है..., झारखंड झुकेगा नहीं... आईएनडीआईए रुकेगा नहीं...।

    कहा- देश में चल रही बदलाव की हवा

    कल्पना सोरेन ने आगे कहा कि देश में बदलाव की जो हवा चल रही है, वह किसी नेता या राजनीतिक दल की मेहनत से नहीं, बल्कि जनता की वजह से आई है। अन्याय, झूठ, शोषण और अत्याचार से त्रस्त जनता अपने समावेशी विकास और उज्जवल और सुरक्षित भविष्य के लिए दे रही है।

    कल्पना सोरेन ने कहा कि देश में हो रहे कुल 7 चरणों के चुनाव का आज छठा चरण है। आज झारखंड में भी गिरिडीह, जमशेदपुर, धनबाद और रांची लोकसभा क्षेत्र की जनता अन्याय पर न्याय की जीत और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए वोट करेगी।

    खबरें और भी

    रांची में कांग्रेस से यशस्विनी मैदान में

    बता दें कि झामुमो आईएनडीआईए गठबंधन का हिस्सा है और झारखंड व ओडिशा में कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहा है।

    रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से आईएनडीआईए की तरफ से कांग्रेस ने यशस्विनी सहाय को मैदान में उतारा है। वहीं, एनडीए की ओर से भाजपा ने इस सीट से संजय सेठ को मैदान में उतारा है, जो इस सीट से दूसरे कार्यकाल के लिए जोर लगा रहे हैं।

    देश की 58 सीटों पर हो रहा मतदान

    बता दें कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 58 संसदीय क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच शनिवार को मतदान शुरू है। इन सभी सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

    लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत झारखंड की चार, बिहार की आठ, हरियाणा की सभी 10, जम्मू-कश्मीर की एक, दिल्ली की सभी सात, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर मतदान जारी है। इन सभी सीटों पर कुल 889 उम्मीदवार मैदान में हैं।

    झारखंड में 11 बजे तक 27 फीसद से अधिक मतदान

    चुनाव आयोग द्वारा दिए आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक झारखंड में 27.80 फीसदी मतदान हो चुका था। छठे चरण में झारखंड की चार सीटों रांची, धनबाद, गिरिडीह और जमशेदपुर मतदान जारी है।

    2019 के आम चुनाव का हाल

    2019 आम चुनाव में झारखंड में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जिसमें अकेले भाजपा ने 11 सीटें जीतीं थी। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और कांग्रेस को एक-एक सीट मिली थी। सात चरणों में हो रहे इस चुनाव के लिए मतगणना 4 जून को होनी है।

    यह भी पढ़ें: 'नाम बदलने से ईमान नहीं बदलता...', NDA के लिए I.N.D.I.A की चुनौती के सवाल पर स्टार प्रचारक की दो टूक

    Jharkhand Politics: 'भाजपा हार के डर से...', JMM महासचिव ने BJP नेताओं पर लगाए ये आरोप