Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shibu Soren passes away: झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, हेमंत सोरेन बोले- 'आज मैं शून्य हो गया...'

    Updated: Mon, 04 Aug 2025 11:09 AM (IST)

    Shibu Soren Died झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन ...और पढ़ें

    झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का 81 साल की उम्र में निधन हो गया।
    झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का 81 साल की उम्र में निधन हो गया।

    डिजिटल डेस्क, रांची। Shibu Soren Death News झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका डेढ़ महीने से इलाज चल रहा था।

    बता दें कि गुरुजी का पार्थिव शरीर आज शाम रांची पहुंचेगा, कल विधानसभा में दर्शन के लिए रखा जाएगा, कल शाम रामगढ़ के नेमरा में अंतिम संस्कार किया जाएगा, नेमरा गुरुजी का पैतृक गांव और जन्मस्थान है।

    शिबू सोरेन को किडनी संबंधी समस्याओं के चलते जून के आखिरी हफ्ते में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिता के निधन की जानकारी एक्स पर दी।

    चारों ओर शोक और संवेदनाएं

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, "आज मैं खाली हाथ हूँ। गुरुजी ने न केवल झारखंड में, बल्कि पूरे देश में सामाजिक न्याय के लिए अनगिनत लड़ाइयाँ लड़ीं। उनकी कमी हमेशा खलेगी।"

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कई अन्य प्रमुख नेताओं ने शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

    झारखंड में उनके समर्थकों और झामुमो कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में सात दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है।

    शिबू सोरेन का जन्म 11 जनवरी 1944 को हजारीबाग के नेमरा गांव में हुआ था। उनके निधन को झारखंड की राजनीति में एक युग का अंत माना जा रहा है। उनके अंतिम संस्कार की जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: शिबू सोरेन का परिवार...झारखंड का सबसे बड़ा 'राजनीतिक परिवार', जानिए शून्य से सत्ता तक की कहानी

    खबरें और भी