Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand: रामचंद्र चंद्रवंशी का यूटर्न, कहा- राजनीति में संक्रिय रहूंगा; BJP तय करेगी मेरा भविष्य

    Updated: Fri, 17 Jan 2025 04:01 PM (GMT+05:30)

    झारखंड के पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने सक्रिय राजनीति से संन्यास की घोषणा के बाद यू-टर्न ले लिया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ...और पढ़ें

    पत्रकार वार्ता करते पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी व अन्य
    पत्रकार वार्ता करते पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी व अन्य

    HighLights

    1. हाल में चंद्रवंशी ने की थी सक्रिय राजनीति से स्वयं को अलग करने की घोषणा
    2. चंद्रवंशी ने कहा- मैं अनुशासित कार्यकर्ता, भाजपा तय करेगी मेरा राजनीतिक भविष्य

    संवाद सहयोगी, गढ़वा। सक्रिय राजनीति से स्वयं को अलग करने की घोषणा के बाद अचानक पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी (Ramchandra Chandravanshi) ने गुरुवार को यू-टर्न ले लिया है। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जाहिर करने के बाद कार्यकर्ताओं की भावना आहत हु्ई है।

    चंद्रवंशी ने आगे कहा, मैं कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करता हूं तथा आगे भी राजनीति में सक्रिय रहूंगा। चंद्रवंशी ने अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि मैं भाजपा का अनुशासित कार्यकर्ता हूं और पार्टी का आदेश मेरे लिए सर्वोपरि है।

    'मैं पार्टी के निर्देशों का पालन करूंगा...'

    उन्होंने कहा कि मेरा राजनीतिक भविष्य पार्टी नेतृत्व तय करेगा। मैं पार्टी के निर्देशों का पालन करूंगा। मेरी घोषणा की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मेरे पास पहुंचे तथा अपनी भावनाओं से अवगत कराया। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मैं हमेशा आपके साथ खड़ा हूं।

    'मैं चार बार विधायक और दो बार मंत्री बना हूं'

    उन्होंने कहा कि आपके समर्थन और सहयोग से ही मैं चार बार विधायक और दो बार मंत्री बना हूं। आप मेरी ताकत हैं और आपके बिना मेरी राजनीति अधूरी है।

    खबरें और भी

    यदि कभी किसी कारणवश मैं व्यक्तिगत रूप से आपके पास नहीं पहुंच पाया, तो मेरे पुत्र ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी आपके साथ हर परिस्थिति में खड़े रहेंगे। वह भी आपकी भावनाओं का पूरा सम्मान करेंगे। पत्रकार वार्ता में डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी, दिवाकर दुबे उर्फ चंचल दुबे आदि उपस्थित थे।

    ये भी पढ़ें- इधर BJP में रघुवर की एंट्री, उधर NDA को चुनाव बाद फिर लगा झटका; लोहरदगा से AJSU प्रत्याशी रहीं नीरू ने छोड़ी पार्टी

    ये भी पढ़ें- Jharkhand News: झामुमो से नजदीकियां बढ़ा रहे लोबिन हेंब्रम, क्या BJP को मिलेगा झटका? नए बयान से सियासी हलचल तेज