विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सरकारी आवास कराया गया खाली, रात में टेंट लगाकर बाहर बैठीं झारखंड की पूर्व विधायक; कहा- दीवाली के दिन कहां जाऊं? 

Published: Sat, 07 Nov 2026 08:57 PM (GMT+05:30)

पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का रांची के धुर्वा स्थित आवास खाली करा लिया गया है, जिसे अब एक आईपीएस अधिकारी ...और पढ़ें

आवास के बाहर बैठीं अम्बा प्रसाद। फाइल फोटो

आवास के बाहर बैठीं अम्बा प्रसाद। फाइल फोटो

HighLights

  1. पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का धुर्वा स्थित आवास खाली कराया।

  2. आवास अब आईपीएस अधिकारी क्रांति गडिदेशी को आवंटित।

  3. अंबा प्रसाद ने आवास के बाहर टेंट लगाकर विरोध किया।

राज्य ब्यूरो, रांची। कांग्रेस नेत्री और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का आवास खाली करा लिया गया है। धुर्वा स्थित एचईसी परिसर में आवंटित यह आवास अब विधायक पूल के भवनों में शामिल नहीं है।

विधायकों के लिए विधानसभा के समीप अलग से आवास बनने के बाद पूर्व में उन्हें आवंटित भवनों को दूसरे अधिकारियों को आवंटित किया जा रहा है। इसी क्रम में अंबा प्रसाद को आवंटित आवास आइपीएस अधिकारी क्रांति गडिदेशी को आवंटित कर दिया गया था।

सूचना के अनुसार, आइपीएस अधिकारी के कर्मियों ने इस आवास को अपने कब्जे में ले लिया है। इससे पूर्व विधायक नाराज हो गई हैं और वहीं पर आवास के बाहर शनिवार की रात टेंट लगवा लिया। बताते चलें कि भवन निर्माण विभाग ने लगभग 10 दिन पूर्व आवास आइपीएस अधिकारी को आवंटित कर दिया था।

मीडिया से कहा, दीपावली के दिन कहां जाऊं

अम्बा प्रसाद ने इस कार्रवाई के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि छोटी दीपावली के दिन उनके साथ ऐसा हुआ है। किसी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके और परिवार के लोगों के खिलाफ लगातार ऐसी कार्रवाइयां करवा रहे हैं।

उन्होंने पूर्व में आवंटित आवास के सामने टेंट में ही दीप सजाए और मीडिया से बात करते हुए कहा कि दीपावली के दिन कहां जाऊं। सरकार ने कहीं का नहीं छोड़ा। उनके साथ परिवार के लोग और सुरक्षा प्रहरी भी मौजूद थे। देर रात तक वहां रहने के बाद उनके लौटने की भी तैयारी थी।
 

यह भी पढ़ें- SIR में पश्चिमी सिंहभूम ने मारी बाजी; पांचों विधानसभा क्षेत्रों में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा, झारखंड में चाईबासा अव्वल

यह भी पढ़ें- झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: केवल नोटिस पर सीधे कोर्ट आना सही नहीं, टाटा स्टील को माडा के पास जाने का निर्देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।