विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस वजह से गीता कोड़ा ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, पार्टी के दिग्गज नेता ने कर दिया बड़ा खुलासा

Published: Mon, 26 Feb 2024 05:00 PM (IST)

झारखंड प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सह सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा के भाजपा में शामिल होने के बाद तमाम ...और पढ़ें

डा.प्रदीप बलमुचू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस की फाइल फोटो।
डा.प्रदीप बलमुचू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस की फाइल फोटो।

HighLights

  1. भाजपा की वॉशिंग मशीन में गीता कोड़ा की सफाई: बलमुचू।
  2. अब तक भाजपा ही उन पर भ्रष्‍टाचार के आरोप लगा रही थी: बलमुचू।

जागरण संवाददाता, घाटशिला। झारखंड प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सह सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह आदिवासी सेल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि इसकी संभावना पिछले एक वर्ष से ही चल रही थी। कल तक यही लोग उनके ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे, आज भारतीय जनता पार्टी की वाशिंग मशीन में सफाई हो गया।

शायद जेल जाने का सता रहा था डर: बलमुचू

बलमुचू ने आगे कहा कि शायद उन्हें भी जेल जाने से डर लग रहा था। अच्छा है वे चले गए। लोकसभा चुनाव में जनता के बीच हम इस मुद्दे को रखेंगे। भाजपा पर्दे के पीछे कुछ और पर्दे के बाहर कुछ और दिखाना चाह रही।

गीता कोड़ा तो पार्टी में शामिल हो गई और भाजपा ने इसे बतलाया। लेकिन मधु कोड़ा एक पूर्व मुख्यमंत्री और महत्वपूर्ण व्यक्ति है। आज गीता कोड़ा के साथ मधु कोड़ा भी भाजपा कार्यालय गए थे।

भाजपा की राजनीति समझ चुकी जनता: बलमुचू

भाजपा ने गीता कोड़ा को फ्रंट में लाकर ज्वाइनिंग करवाया, मधुकोड़ा को पर्दे के पीछे क्यों रखा? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा जो स्वच्छ ईमानदार वाली राजनीति की बात कहती है वह अब जनता समझ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इस दिग्‍गज नेता ने थामा BJP का दामन

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: बोकारो में हाथियों का तांडव, तीन को कुचला; एक की मौत, दो की हालत नाजुक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।