विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कबाड़ में बम: तराजू पर तौलते वक्‍त हुआ जोरदार धमाका, तीन बच्चे समेत चार की मौत; चार अन्‍य गंभीर रूप से घायल

Published: Mon, 13 May 2024 09:00 AM (GMT+05:30)

झारखंड में पलामू के मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत नौडीहा गांव में कबाड़ में विस्फोट की घटना से दहशत का माहौल ...और पढ़ें

घटना के बाद अस्‍पताल में रोते-बिलखते परिजन।
घटना के बाद अस्‍पताल में रोते-बिलखते परिजन।

HighLights

  1. इश्तियाक अंसारी गांव-गांव घूम कर आइसक्रीम के बदले कबाड़ खरीदता था
  2. कबाड़ में बेचे गए डीजल पंप सेट के सक्शन पाइप में बम होने की संभावना

जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत नौडीहा गांव में कबाड़ में विस्फोट होने से तीन बच्चे समेत चार की मौत हो गई। मृतकों में इश्तियाक अंसारी, उसका बेटा शहादत अंसारी, अकबर अंसारी का बेटा वारिस अंसारी, हजरत अंसारी का बेटा शाहिद अंसारी शामिल है। जबकि तीन गंभीर रुप से घायल हैं।

घायलों का अस्‍पताल में इलाज जारी

घायलों में मृतक इश्तियाक की पत्नी महरूमा, बेटा मजीद अंसारी, बेटी रुखसाना खातून व अफसाना खातून शामिल है। सभी घायलों का मेदिनीराय मेडिकल काॅलेज सह अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया गया कि इश्तियाक अंसारी गांव-गांव घूम कर आइसक्रीम के बदले कबाड़ की खरीद करता था। रविवार को भी वह आइसक्रीम के बदले कबाड़ की खरीद कर आया था। उस कबाड़ में डीजल पंप सेट का सक्शन पाइप था। संभवत: उसमें बम था।

कबाड़ को तराजू पर चढ़ाते ही हुआ विस्‍फोट

उसको जैसे ही अन्य कबाड़ के साथ तौलने के लिए तराजू पर चढ़ाया, उसमें जोरदार विस्फोट हो गया। जिसमें इश्तियाक अंसारी समेत उपरोक्त तीन बच्चों की मौत हो गई।

मृत वारिस अंसारी के पिता अकबर अंसारी ने बताया कि इश्तियाक अंसारी आइसक्रीम बेचता था। शाम को लौटने पर वह बच्चों को बचा हुआ आइसक्रीम देता था। इसलिए उसके आने पर बच्चे चले थे।

घटना की छानबीन जारी

बच्चे रविवार को आइसक्रीम के लालच में उसके घर गए थे, इस दौरान हादसा हो गया। जिसका शिकार इश्तियाक के साथ-साथ बच्चे हो गए। इस संबंध में मनातू थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। छानबीन के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि उसका क्या कारण है।

ये भी पढ़ें:

Dhanbad News : प्रिंस खान गिरोह पर अब होगा एक्शन, तैयारी में पुलिस; गुर्गों की बनी लिस्ट

Holding Tax को लेकर आया बड़ा अपडेट! 30 जून तक करें जमा, तो मिलेगी इतनी छूट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।