विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड: हेमंत सरकार राज्य की 48 लाख महिलाओं को हर महीने देगी 1000 रुपये, महीने की 15 तारीख तक सीधे खाते में होगा भुगतान

Published: Fri, 26 Jul 2024 09:15 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jul 2024 09:50 PM (IST)

हेमंत सरकार ने हाल के दिनों में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए कई योजनाओं को लांच ...और पढ़ें

21 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने दिए जाएंगे 1000 रुपये
21 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने दिए जाएंगे 1000 रुपये

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की 48 लाख महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये राज्य सरकार देगी। महीने के 15 तारीख तक सीधे बैंक खाते इसका भुगतान होगा। हेमंत सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरूआत की है। योजना के तहत शुरुआती दौर में 48 लाख महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य है। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (जेएमएमएसवाइ) हेमंत सरकार का महिला आत्मसम्मान को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया एक कारगर कदम है, जिसमें 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को रोजमर्रा की जरूरत को ध्यान में रखते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इस योजना के तहत लाभुकों के लिए पात्रता को सरल रखा गया है। आवेदिका झारखंड की निवासी हों। उनकी आयु 21 वर्ष से अधिक एवं 50 वर्ष से कम हो। आवेदिका का आधार लिंक्ड सिंगल (एकल) बैंक खाता हो। जिनका बैंक खाता आधार लिंक्ड नहीं है, वे भी योजना का लाभ दिसंबर - 2024 तक उठा सकतीं हैं। मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड होना चाहिए। आवेदिका का परिवार झारखंड राज्य के अंत्योदय अन्न योजना (पीला रंग का राशन कार्ड), पूर्वविक्ता प्राप्त गृहस्थ कार्ड (गुलाबी रंग का राशन कार्ड) एवं के-आयल राशन कार्ड यानि सफेद रंग का राशन कार्ड या हरा रंग का पृथक राशनकार्ड धारी हो।

महिला केंद्रित योजनाओं पर सरकार का फोकस

हेमंत सरकार ने हाल के दिनों में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए कई योजनाओं को लांच किया है। इन योजनाओं में महिलाएं केंद्रबिंदु थी और उनके आर्थिक उन्नयन का का विशेष ख्याल रखा गया था। खासकर गरीब तबके की महिलाओं को केंद्रित कर योजनाएं बनाई गई थी। स्कूल जाने वाली बच्चियों के लिए योजना थी। जो घरेलू महिलाएं छोटे-मोटे कामकाज करना चाहती थी, उन्हें भी कैसे सहायता का विशेष ध्यान रखा गया था। इन योजनाओं से काफी फायदा भी हुआ जो योजना चली उनमें से प्रमुख है।

महिलाओं के लिए सरकार की योजनाएं

  • सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना

इसके तहत आठवीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक तथा 18 व 19 वर्ष की बेटियों को आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना में कुल 40 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता मिलती है।

  • पलाश ब्रांड

राज्य की सखी मंडल की महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और उनके द्वारा निर्मित उत्पाद को बाजार बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पलाश ब्रांड शुरू किया गया। पलाश ब्रांड से सखी मंडल की करीब दो लाख महिलाएं जुड़ी हैं।

  • फूलो झानो आशीर्वाद अभियान

मजबूरी में हाड़िया व शराब बिक्री और निर्माण कार्य से जुड़ी महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका उपलब्ध कराने के उदेश्य से योजना संचालित की गई है। ऐसी महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए 50 हज़ार तक की सहायता राशि प्रदान की जाती है। योजना से 32 हजार से अधिक महिलाओं को लाभ हुआ है। महिलाएं सम्मानजनक आजीविका से जुड़ीं।

  • बैंक क्रेडिट लिंकेज

सखी मंडल से जुड़ी महिला समूह को बैंक क्रेडिट लिंकेज से सहायता प्रदान की गई ताकि वे अपने लिए स्वरोजगार का मार्ग प्रशस्त कर सकें। 2021 से पूर्व तक 640 करोड़ रुपए समूहों को बैंक क्रेडिट लिंकेज के जरिए दिया था। विगत साढ़े चार वर्ष में एक लाख 40 हजार समूहों को लगभग 8,250 करोड़ रुपए की राशि बैंक क्रेडिट लिंकेज की गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।