विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Polytechnic Admission: पॉलिटेक्निक में नामांकन के लिए इस दिन से शुरू होगी काउंसिलिंग, यहां पढ़ें पूरी डीटेल

Published: Sat, 13 Jul 2024 11:36 PM (IST)

आने वाली 15 जुलाई से राज्य के सरकारी एवं गैर सरकारी पॉलिटेक्निक एवं डिप्लोमा संस्थानों में नामांकन के लिए काउंसिलिंग ...और पढ़ें

पॉलिटेक्निक में नामांकन के लिए शुरू होगी काउंसिलिंग
पॉलिटेक्निक में नामांकन के लिए शुरू होगी काउंसिलिंग

HighLights

  1. सात अप्रैल को हुई थी पॉलिटेक्निक की परीक्षा
  2. तीन तारीखों के बीच की जाएगी काउंसिलिंग

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य के सरकारी एवं गैर सरकारी पॉलिटेक्निक एवं डिप्लोमा संस्थानों में नामांकन के लिए काउंसिलिंग 15 जुलाई से शुरू होगी। इसमें झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद द्वारा आयोजित परीक्षा के परिणाम में पॉजीटिव अंक लाने वाले अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकेंगे।

पार्षद ने शनिवार को तीनों काउंसिलिंग की तिथियां घोषित कर दीं। परिषद के अनुसार, काउंसिलिंग ऑनलाइन परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए लिंक के आधार पर होगी।

इन तारीखों पर होगी काउंसलिंग

इसके तहत पहली काउंसिलिंग के रूप में ऑनलाइन निबंधन एवं संस्थान व सीटों के विकल्प चुनने की प्रक्रिया 15 जुलाई से 21 जुलाई को होगी।

अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक विकल्प चुनने का सुझाव दिया गया है। निबंधन व विकल्प चुनने के बाद अभ्यर्थी चाहें तो उसमें 22-23 जुलाई को संशोधन कर सकते हैं।

परिषद द्वारा 26 जुलाई को सीट आवंटित किया जाएगा। आवंटित संस्थानों में 27 जुलाई से दो अगस्त तक नामांकन होगा।

इसी तरह, पहली काउंसिलिंग के बाद रिक्त रह गई सीटों के लिए दूसरी काउंसिलिंग 26 जुलाई से शुरू होगी। परिषद इस तिथि को रिक्त सीटों की सूची जारी करेगा। इसके बाद ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू होगी। परिषद ने तीसरी एवं अंतिम काउंसिलिंग की तिथियां भी जारी कर दी है।

ये भी पढे़ं-

JILC Exam: झारखंड इंटर लेवल प्रतियोगिता परीक्षा के लिए इस दिन से कर सकेंगे आवेदन, पढ़ें पूरी जानकारी

BSL E-Zero Exam Result: बीएसएल की ई-जीरो 2024 की परीक्षा का परिणाम जारी, इतने उम्मीदवारों ने बाजी मारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।