Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ईडी के समन के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, जमीन घोटाले से जुड़ा है मामला

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 08:55 AM (IST)

    झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते 23 अगस्‍त को सुप्रीम कोर्ट में रिट पीटिशन दायर ईडी के समन को चुनौती दी थी। उन्‍होंने इसे गैरकानूनी बताया है ...और पढ़ें

    झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की फाइल फोटो।
    झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की फाइल फोटो।

    राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से ईडी के समन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। उक्त याचिका सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की अदालत में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है।

    ईडी के समन को सीएम ने बताया अवैध

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी के समन को अवैध बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। उनकी ओर से ईडी को पत्र लिखकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल किए जाने की जानकारी भी दी गई है।

    यह भी पढ़ें: सोनपापड़ी के हैं शौकीन तो यहां आना न भूलें, इतनी टेस्‍टी कि बंगाल से लेकर बिहार तक हैं इसके दीवाने

    राजनीतिक वजहों से मुझे किया जा रहा परेशान: हेमंत सोरेन

    हेमंत सोरेन ने ईडी की कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा है कि उन्हें राजनीतिक वजहों से परेशान किया जा रहा है। वह पूर्व में ही ईडी को अपनी संपत्तियों की जानकारी दे चुके हैं।

    अगर ईडी के पास वह गुम हो गया है तो वे फिर से इसे उपलब्ध करा सकते हैं। ईडी लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित सरकार को अस्थिर करना चाहती है।

    इससे पूर्व अवैध खनन मामले में ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए समन किया था। उस दौरान वे ईडी के समक्ष उपस्थित हुए थे और ईडी के सभी प्रश्नों का जवाब भी दिया था।

    पूछताछ के दौरान संपत्ति से जुड़े दस्तावेज भी ईडी को उपलब्ध कराए गए थे। फिर से ईडी की ओर से समन जारी करना उचित नहीं है।

    ईडी के पास उनकी संपत्ति से संबंधित सभी दस्तावेज भी उपलब्ध हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से राहत प्रदान करने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें:  रांची से बनारस जाने में अब लगेंगे सिर्फ छह घंटे, शुरू हुआ इकोनॉमिक कॉरिडोर का काम, काटे जाएंगे बेशकीमती पेड़

    खबरें और भी