विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन जिलों में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी

By Sachin MishraEdited By:
Published: Sun, 23 Jul 2017 10:08 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jul 2017 04:24 PM (IST)

भारतीय मौसम ने दो दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी
इन जिलों में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी

जागरण संवाददाता, रांची। मानसून शुरू होने के बाद जुलाई में पहली बार शनिवार को रांची समेत आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। 24 घंटों में रांची में ही 53.8 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। जुलाई माह में पिछले तीन साल की बारिश का रिकार्ड इस बार टूट गया।

मौसम विभाग के आकड़ों पर गौर करें तो 10 जुलाई 2009 के दिन रांची में सिर्फ 50 मिमी बारिश ज्यादा हो पाई थी। 2010 में 14 जुलाई को 36.2 मिमी और वर्ष 2011 में 21 जुलाई को 47 मिमी बारिश हुई थी। शनिवार को रांची में तीन वर्षो में सबसे ज्यादा बारिश हुई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग रांची केंद्र ने दो दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तर पूर्वी जिलों में देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जातमाड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज के अलावा दक्षिणी जिलों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा व सरायकेला में 23 जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। रांची में मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 

यह भी पढ़ेंः बाप की मौत के 32 साल बाद ‘पैदा’ हुआ बेटा, जानिए

यह भी पढ़ेंः रांची में साहूकार के कर्ज में फंसे किसान ने की आत्महत्या


 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।