यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand News: हेमंत सरकार ने मनरेगा मजदूरों को दी खुशखबरी, अब मिलेगा पहले से डेढ़ गुना अधिक भुगतान
झारखंड में मनरेगा मजदूरी दर में बढ़ोतरी की जाएगी जिससे श्रमिकों को कम मेहनत पर अधिक मजदूरी मिलेगी। नए मानकों के तहत अब 73 सीएफटी की बजाय 50.4 सीएफटी म ...और पढ़ें

HighLights
- पहाड़ी और पठारी क्षेत्र की अधिकता के आधार पर हुआ परिवर्तन का निर्णय
- पहले प्रतिदिन 73 सीएफटी मिट्टी काटना अनिवार्य था, अब सिर्फ 50 सीएफटी
कम श्रम पर अधिक भुगतान
खबरें और भी
झारखंड के अधिकतर ग्रामीण इलाकों में पठारी और पहाड़ी इलाके शामिल हैं। इन इलाकों में मिट्टी कोड़ने का काम बहुत ही मेहनत का है। सामान्य मैदानी इलाकों से कहीं अधिक यहां के श्रमिकों को मेहनत करनी पड़ती है और यह प्रमाणित होने के बाद झारखंड के मजदूरों को यह लाभ मिलेगा। - मृत्युंजय वर्णवाल, मनरेगा आयुक्त।
अपार्टमेंट में एसी फिट करने के दौरान गिरकर मजदूर की मौत
वहीं दूसरी ओर बिसरा के बंडामुंडा में नव निर्मित अपार्टमेंट में शनिवार की शाम एसी फिट करने के दौरान दूसरी मंजिल से गिरने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई है।
घटना की सूचना मिलने पर बंडामुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूर के शव को अपने कब्जे में लेकर एंबुलेंस के जरिए पोस्टमार्टम के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल भेज दिया।
मजदूर की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। अपार्टमेंट में मजदूर से बगैर सुरक्षा के काम कराया जा रहा था। जिसके कारण मजदूर दूसरी मंजिल से काम करते समय गिर गया। सिर पर गंभीर चोट आने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।