Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deepika Pandey: राजनीति में एंट्री के साथ ही मिला मंत्री पद, जानें कौन हैं हेमंत कैबिनेट की महिला मंत्री दीपिका पांडेय

    Updated: Thu, 05 Dec 2024 12:43 PM (IST)

    झारखंड में सीएम के बाद गुरुवार को राज्यपाल ने 11 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के 6 विधायक कांग्रेस के 4 और राजद के ए ...और पढ़ें

    हेमंत कैबिनेट में मिली महागामा विधायक दीपिका पांडेय को जगह
    हेमंत कैबिनेट में मिली महागामा विधायक दीपिका पांडेय को जगह

    HighLights

    1. हेमंत कैबिनेट में मिली दीपिका पांडेय सिंह को जगह
    2. महागामा विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार चुनी गईं हैं विधायक

    डिजिटल डेस्क रांची। झारखंड में हेमंत सोरेन के सीएम पद की शपथ लेने के बाद आज हेमंत कैबिनेट का गठन भी हो गया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई । हेमंत कैबिनेट में 11 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

    महागामा से विधायक दीपिका पांडेय सिंह और मांडर से विधायक शिल्पी नेहा टिर्की ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। शिल्पी ने महज 2 साल पहले साल 2022 के उपचुनाव से राजनीति में कदम रखा है। 

    साल 2019 में पहली बार बनी विधायक

    दीपिका पांडेय ने साल 2019 में पहली बार चुनावी मैदान में एंट्री की। उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में महागामा सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

    विधायक बनने के बाद लगातार वो अपने क्षेत्र में सक्रिय रही। यही वजह है कि बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर उन्हें उम्मीदवार बनाया और वो जनता का विश्वास जीतने में सफल रहीं।

    लोकसभा में भी बनीं उम्मीदवार

    दीपिका पांडेय इस साल हुए लोकसभा चुनाव में भी काफी चर्चा में रहीं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें गोड्डा से टिकट दिया था। हालांकि, थोड़े ही समय बाद उनकी जगह प्रदीप यादव को उम्मीदवार बना दिया गया। चुनाव में कांग्रेस का ये परिवर्तन भी सफल नहीं रहा और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी उम्मीदवार निशिकांत दुबे गोड्डा से सांसद चुने गए।

    पहले भी मंत्री रहीं दीपिका

    इससे पहले भी दीपिका सोरेन मंत्रिमंडल का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्हें पिछली सरकार में कृषि, पशुपालन सहकारिता विभाग और आपदा विभाग की जिम्मेदारी मिली थी। हालांकि, इस बार उन्हें कौन सा विभाग दिया जाएगा इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं सामने आई है।

    18 हजार से ज्यादा वोटों से हराया

    विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने दीपिका पांडेय के खिलाफ अशोक कुमार को मैदान नें उतारा था। हालांकि, वो दीपिका का विजय रथ नहीं रोक पाए। दीपिका ने अशोक को 18645 वोटों से हराया। दीपिका को 114069 वोट मिले तो वहीं अशोक कुमार को केवल 95424 वोट ही मिले।

    खबरें और भी

    संथाल प्रमंडल से सबसे ज्यादा मंत्री

    इस बार संथाल प्रमंडल से सबसे अधिक चार मंत्रियों ने शपथ ली है, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी संथाल से आते हैं। इसके बाद कोल्हान प्रमंडल, उत्तरी छोटानागपुर तथा दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल से दो-दो मंत्री हैं। पलामू प्रमंडल से एक मंत्री को हेमंत मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

    ये भी पढ़ें

    Jharkhand New Cabinet: कौन हैं तेजस्वी के बेहद खास संजय प्रसाद यादव? जिन्हें हेमंत सरकार में मंत्री बनाया गया

    Shilpi Neha Tirkey: लाखों का पैकेज छोड़ संभाली पिता की राजनीतिक विरासत, अब हेमंत कैबिनेट में मिला मंत्री पद