Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Cabinet Expansion: 5 दिसंबर को होगा हेमंत मंत्रिमंडल का गठन, JMM-RJD और कांग्रेस में बनी सहमति

    By Neeraj AmbasthEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Tue, 03 Dec 2024 07:12 PM (IST)

    झारखंड विधानसभा चुनाव जीतने के बाद हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्होंने अकेले की शपथ ली थी। किस-किस विधायक को मंत्री बनाना ...और पढ़ें

    5 दिसंबर को होगा हेमंत मंत्रिमंडल का गठन
    5 दिसंबर को होगा हेमंत मंत्रिमंडल का गठन

    राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार पांच दिसंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। राजभवन के बिरसा मंडप में मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। समारोह दोपहर 12.15 बजे आरंभ होगा। इस बाबत राजभवन सचिवालय ने तैयारी आरंभ कर दी है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार नए मंत्रियों को शपथ ग्रहण कराएंगे।

    जानकारी के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार में झारखंड मुक्ति मोर्चा के छह, कांग्रेस के चार और राजद के एक विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इसके अलावा, प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी का शपथ ग्रहण भी होगा। प्रोटेम स्पीकर नौ दिसंबर से आरंभ होने विधानसभा सत्र में नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ ग्रहण कराएंगे।

    कांग्रेस की मैराथन बैठक दिल्ली में

    कांग्रेस कोटे के मंत्रियों का नाम तय करने के लिए मंगलवार को दिल्ली में मैराथन बैठकें हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत अन्य वरीय नेता सोमवार को ही इस सिलसिले में दिल्ली रवाना हुए थे। उन्होंने वहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की।

    बैठक के दौरान सभी निर्वाचित 16 विधायकों की सूची आलाकमान को सौंपी गई। संभावना है कि इस बार कांग्रेस विधायक दल का नेता मंत्री नहीं बनेगा। वरिष्ठ विधायक को यह पद सौंपा जाएगा। कांग्रेस कोटे से चार मंत्री बनाए जाएंगे।

    खबरें और भी

    कांग्रेस कोटे से मंत्रियों में पोड़ेयाहाट के विधायक प्रदीप यादव, जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी, कोलेबिरा के विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, महगामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह, बेरमो के विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह आदि के नाम चल रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, नाम की घोषणा शीघ्र किए जाने की संभावना है।

    नए-पुराने चेहरे झामुमो कोटे से

    झारखंड मुक्ति मोर्चा के पास मंत्रिमंडल में सर्वाधिक पद होगा। रामदास सोरेन, दीपक बिरुआ, हफीजुल हसन फिर से मंत्री बनने की रेस में हैं। महिला कोटे से लुइस मरांडी और सविता महतो का नाम चल रहा है। नए चेहरों में अनंत प्रताप देव का नाम आगे हैं। इसके अलावा मथुरा महतो, उमाकांत रजक और भूषण तिर्की भी रेस में बताए जाते हैं।

    राजद से सुरेश पासवान आगे

    राजद कोटे से मंत्रिमंडल में एक मंत्री शामिल होगा। देवघर के विधायक सुरेश पासवान को मंत्री बनाए जाने की प्रबल संभावना है। वे राजद विधायक दल के नेता भी चुने जा चुके हैं। इनके अलावा गोड्डा के विधायक संजय प्रसाद यादव के नाम की भी चर्चा है।

    28 नवंबर को शपथ ली थी हेमंत सोरेन ने

    हेमंत सोरेन ने बीते 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। विधानसभा चुनाव में उनके नेतृत्व में आइएनडीआइए के घटक दलों ने मिलकर 56 सीटें जीतने में कामयाबी पाई। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 34, कांग्रेस ने 16, राजद ने चार और भाकपा-माले ने दो सीटें जीतने में सफल रही।