विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: 'मैं शिबू सोरेन का बेटा हूं,अब हमें...', हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी से पहले दिया भावुक संदेश, देखें वीडियो

By Jagran News Edited By: Sanjeev Kumar
Published: Thu, 01 Feb 2024 10:46 AM (IST)Updated: Thu, 01 Feb 2024 02:06 PM (IST)

Jharkhand News Today झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। झामुमो ...और पढ़ें

गिरफ्तारी से पहले झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने दिया जनता को बड़ा संदेश (जागरण)
गिरफ्तारी से पहले झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने दिया जनता को बड़ा संदेश (जागरण)

HighLights

  1. गिरफ्तारी से पहले झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने दिया जनता को संदेश।
  2. बुधवार को जमीन घोटाले मामले में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी हुई थी।

डिजिटल डेस्क, रांची। Hemant Soren Arrested: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने कल ईडी द्वारा अपनी गिरफ्तारी से पहले प्रदेश की जनता को संदेश दिया। उन्होंने इस दौरान भाजपा सरकार पर आदिवासियों पर अत्याचार करने का आरोप लगाया।

मैं शिबू सोरेन का बेटा हूं, संघर्ष हमारे खून में: हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन ने कहा कि संभवतः ईडी मुझे आज गिरफ्तार करेगी। लेकिन मुझे चिंता नहीं है क्योंकि मैं शिबू सोरेन का बेटा हूं। संघर्ष हमारे खून में है। हम संघर्ष करेंगे और जीतेंगे।उन्होंने मुझे उन मामलों में गिरफ्तार करने का फैसला किया,जिनका मुझसे कोई संबंध नहीं है।

गरीब और आदिवासियों पर अत्याचार कर रही केंद्र सरकार

हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने कहा कि अभी तक उनके पास कोई सबूत नहीं मिला है। उन्होंने मेरे दिल्ली आवास पर छापेमारी कर मेरी छवि खराब करने की भी कोशिश की। गरीबों,आदिवासियों पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ अब हमें नई लड़ाई लड़नी होगी। दलित और निर्दोष की आवाज बुलंद करनी होगी।

देखें VIDEO

यह भी पढ़ें

Jharkhand Budget 2024: झारखंड में राजनीतिक हलचल के बीच 9 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र, 13 दिनों का होगा सेशन

'झामुमो के केस का सामना करने को तैयार' हेमंत सोरेन पर बाबूलाल ने साधा निशाना; बोले- बालू,जमीन और कोयले के बाद अब...