यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Home Guard Bharti: झारखंड होमगार्ड बहाली को लेकर खुशखबरी; सरकार देने जा रही बड़ी राहत
Jharkhand News झारखंड होमगार्ड बहाली में दौड़ने के दौरान कई युवाओं की मौत के बाद राज्य सरकार ने नियमावली में संशोधन करने का निर्णय लिया है। नई नियमावल ...और पढ़ें

HighLights
- नियमावली तैयार कर रहा कार्मिक विभाग
- पुलिस और कक्षपाल भी इसी से नियुक्त होंगे
राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand News: उत्पाद सिपाही बहाली के दौरान कई युवाओं की मौत दौड़ने के दौरान हो गई थी। इस कारण से राज्य सरकार ने इसके लिए निर्धारित नियमावली को संशोधित करने का निर्णय लिया जो अब कई प्रकार की पुलिस से संबंधित बहालियों में काम आएगा।
दौड़ने का समय और दूरी होगी कम
उत्पाद सिपाही के साथ-साथ पुलिस जवान, होमगार्ड जवान, कक्षपाल आदि तमाम नियुक्तियों के लिए एक ही नियमावली होगी जिसे कार्मिक विभाग तैयार कर रहा है। कार्मिक विभाग के सूत्रों के अनुसार नई नियमावली में दौड़ के लिए निर्धारित दूरी और समय को कम किया जा सकता है। इससे युवाओं को कम समय में पहले से कम दूरी को तय करना होगा।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर हो रहा संशोधन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर पुलिस जवान की बहाली से संबंधित नियमावली को संशोधित किया जा रहा है। इससे पहले उत्पाद सिपाही में बहाली के लिए एक घंटा में दस किमी दौड़ने की शर्त थी और गर्मियों में आयोजित दौड़ के क्रम में कई युवा दौड़ते हुए जान गंवा बैठे थे। अब संशोधित नियमावली में इन खामियों को दूर किया जा रहा है।
होमगार्ड का क्या काम होता है?
- कानून व्यवस्था बनाए रखना: होमगार्ड पुलिस के साथ मिलकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करता है।
- सुरक्षा ड्यूटी: होमगार्ड महत्वपूर्ण स्थानों जैसे कि सरकारी भवनों, स्कूलों, अस्पतालों आदि की सुरक्षा में तैनात रहता है।
- आपदा प्रबंधन: होमगार्ड आपदा प्रबंधन में मदद करता है, जैसे कि बाढ़, आग, भूकंप आदि के दौरान।
- यातायात प्रबंधन: होमगार्ड यातायात प्रबंधन में भी मदद करता है, जैसे कि सड़कों पर यातायात को नियंत्रित करना।
- सामुदायिक सेवा: होमगार्ड सामुदायिक सेवा में भी शामिल होता है, जैसे कि स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर आदि का आयोजन करना।
झारखंड होमगार्ड भर्ती के दौरान 11 अभ्यर्थियों की हो गई थी मौत
झारखंड में होम गार्ड भर्ती परीक्षा के फिजिकल की दौड़ प्रतियोगिता में 11 अभ्यर्थियों की मौत हुई थी। जिसके बाद बवाल मच गया था। नेताओं ने भी हेमंत सरकार को घेरा था।
खबरें और भी
उसी समय फिजिकल परीक्षा को स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद सवाल भी उठने लगे थे कि आखिर इतनी कड़ी धूप में क्यों दौड़ाया गया?
हांलांकि झारखंड सरकार अब नियमावली में बदलाव कर अभ्यर्थियों को राहत देने जा रही है। झारखंड सरकार जल्द ही इस नियमावली की घोषणा करेगी।
ये भी पढ़ें
Jharkhand News: झारखंड के 2 लाख युवाओं की बल्ले-बल्ले, 2025 में मिलने जा रही खुशखबरी; सरकार का एलान