Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'शुक्र मनाइए सिर्फ गेट खोला है अगर...', ममता दीदी के एक्शन पर JMM का तीखा रिएक्शन

    Updated: Fri, 20 Sep 2024 09:11 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के मैथन और पंचेत जलाशय से छोड़े गए जल पर आपत्ति जताने और उसके बाद सीमा पर ट्र ...और पढ़ें

    बंगाल सीमा पर मालवाहक ट्रकों को रोकना गलत: झामुमो।
    बंगाल सीमा पर मालवाहक ट्रकों को रोकना गलत: झामुमो।

    HighLights

    1. बंगाल सीमा पर मालवाहक ट्रकों को रोकना गलत, संवेदनशील बने ममता: झामुमो
    2. कहा- शुक्र मनाइए सिर्फ गेट खोला गया है, डैम टूट जाता तो बंगाल कहां जाता?
    3. बोले- झारखंड बार्डर बंद कर दे तो देश के अन्य भागों से कट जाएगा पश्चिम बंगाल

    राज्य ब्यूरो, रांची: दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के मैथन व पंचेत जलाशय से छोड़े गए जल को लेकर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की आपत्ति और उसके बाद सीमा पर ट्रकों को रोके जाने संबंधी निर्णय पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आपत्ति जताई है।

    झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि ममता बनर्जी की मनःस्थिति सही नहीं है। हेमंत सरकार किसी के सामने घुटने टेकना नहीं जानती है। ऐसा होता तो हेमंत सोरेन जेल की यात्रा नहीं करते।

    डीवीसी ने भी स्पष्ट कर दिया है कि मैथन और पंचेत से बंगाल सरकार, झारखंड और डीवीसी की टेक्निकल कमेटी की सहमति से पानी छोड़ा गया। इसके बावजूद ममता बनर्जी गलत आरोप लगा रही हैं। उन्होंने सीमा पर बैरियर लगा है।

    तंज कसते हुए उठाया सवाल

    उन्होंने सवाल उठाया कि क्या मालवाहक वाहन से पानी जाता है? दीदी को संवेदना होना चाहिए। मसानजोर से झारखंड को एक लीटर पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलता। पूरा का पूरा डूब क्षेत्र झारखंड का है। मैथन और पंचेत के सैकड़ों गांव डूबते हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि झारखंड को डीवीसी से सिर्फ सात जिले में बिजली मिलती है। बंगाल के 11 जिलों को डीवीसी से बिजली मिलता है। चांडिल डैम में भी झारखंड के गांव डूबे हैं। थोड़ा पानी टाटा कंपनी और बाकी ओडिशा और बंगाल को मिलता है।

    खबरें और भी

    शुक्र मनाइए कि सिर्फ गेट खोला है...

    उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि शुक्र मनाइए कि सिर्फ गेट खोला गया है। अगर डैम टूट जाता तो बंगाल कहां जाता? दीदी का फैसला सही नहीं है। अगर झारखंड बॉर्डर सील कर दे तो, देश के अन्य भागों से बंगाल कट जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Bengal Flood News: ममता दीदी के एक्शन से हिला झारखंड, जमशेदपुर-कोलकाता NH- 49 पर 18 KM लंबा जाम

    'झारखंड का पानी बंगाल में बाढ़ ला रहा', ममता बनर्जी ने हेमंत सोरेन को मिलाया फोन; दे डाली नसीहत