Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand: हेमंत सोरेन का 'ट्रिपल M' पर फोकस, इन नेताओं को पार्टी में लाने की तैयारी; फिर होगा 'खेला'!

    Updated: Wed, 22 Jan 2025 07:19 PM (IST)

    झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने मूल आधार ट्रिपल एम यानि महतो माझी एवं मुस्लिम को और मजबूत करने की तैयारी में है। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में महतो स ...और पढ़ें

    पत्नी कल्पना सोरेन के साथ सीएम हेमंत सोरेन।
    पत्नी कल्पना सोरेन के साथ सीएम हेमंत सोरेन।

    HighLights

    1. ट्रिपल एम समीकरण को और धारदार बनाएगा झामुमो
    2. जमशेदपुर के पूर्व सांसद शैलेन्द्र महतो और आभा महतो को पार्टी में लाने की तैयारी
    3. कुड़मी समुदाय के गहरी पैठ, कोल्हान में कारगर भूमिका निभा सकते हैं महतो दंपत्ति

    राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का मूल आधार 'ट्रिपल एम' यानि महतो, माझी एवं मुस्लिम हैं। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में महतो (कुड़मी) समुदाय से नये नेतृत्व जयराम महतो का आंशिक उभार हुआ, वहीं अबतक इस समुदाय की राजनीति करने वाले आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो को झटका लगा।

    आजसू पार्टी के हाशिये पर आने से उसके प्रभाव क्षेत्र में काफी हद तक रिक्तता आई है। इस परिस्थिति में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गंभीरता से इस बिंदु पर तैयारी आरंभ की है, ताकि कुड़मी समुदाय पर पकड़ को और मजबूत किया जा सके।

    ऐसे में इस समुदाय से प्रभावी नेताओं में शुमार रहे जमशेदपुर के पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो और आभा महतो को एक बार फिर झामुमो में लाने की कवायद चल रही है।

    शिबू सोरेन के साथ काम कर चुके शैलेंद्र महतो

    शैलेंद्र महतो झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के साथ काम कर चुके हैं और वे इसमें कारगर हो सकते हैं। खासकर कोल्हान प्रमंडल में उनका प्रभाव अधिक है।

    झामुमों की कोशिशें जारी

    झामुमो के केन्द्रीय महाधिवेशन के पहले इस प्रकार की कोशिशों को इस मायने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि चुनाव में शानदार जीत के बाद पार्टी ने आगे की राजनीतिक चुनौतियों से जूझने की कोशिश तेज की है। पैठ बढ़ने का सकारात्मक राजनीतिक असर दिख सकता है।

    हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद तेज हुई कवायद

    पूर्व सांसद शैलेन्द्र महतो और आभा महतो ने रांची आकर झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से मुलाकात की है। उनके मुताबिक हेमंत सोरेन बहुत ही कुशलता के साथ सरकार व संगठन को चला रहे हैं।

    खबरें और भी

    क्या झामुमो में शामिल होंगे महतो?

    झामुमो में फिर से शामिल होने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि वे लंबे अरसे तक पार्टी में रहे हैं। पृथक झारखंड के आंदोलन में काफी सक्रियता रही है। शिबू सोरेन के साथ मिलकर काम करने का लंबा अनुभव है।

    महतो ने कहा कि झारखंड के हित से जुड़े विषयों को वे हमेशा मुखरता और निडरता से उठाते हैं। झामुमो ने अलग झारखंड राज्य के संघर्ष को मुकाम दिया है।

    ये भी पढ़ें- Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने BJP को दिया बड़ा झटका, दो कद्दावर नेता झामुमो में होंगे शामिल

    ये भी पढ़ें- Jharkhand: राज्यकर्मियों, विधायकों और वकीलों का 10 लाख रुपये तक का होगा अब स्वास्थ्य बीमा, हेमंत सरकार का फैसला