Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hemant Soren Oath Ceremony: शपथ ग्रहण के पहले झारखंडवासियों को हेमंत सोरेन का संदेश, कहा- लोकतंत्र पर बढ़ते दवाब...

    Updated: Thu, 28 Nov 2024 01:54 PM (IST)

    हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 4 बजे शपथ ग्रहण समारोह (Jharkhand CM Oath Ceremony) का आयोजन किया गया है जिससे पहले ...और पढ़ें

    हेमंत सोरेन का झारखंड की जनता को संदेश
    हेमंत सोरेन का झारखंड की जनता को संदेश

    HighLights

    1. शपथ ग्रहण से पहले हेमंत सोरेन का झारखंडवासियों को संदेश
    2. आज का दिन हमारे सामूहिक संघर्ष, प्रेम-भाईचारे की भावना को और मजबूत करेगा

    जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता हेमंत सोरेन आज एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री (Hemant Soren Oath Ceremony) के रूप में शपथ लेंगे। शाम 4 बजे रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें इंडिया गठबंधन के कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। हेमंत सोरेन चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के पहले हेमंत सोरेन ने झारखंडवासियों को संदेश दिया है।

    हेमंत सोरेन का झारखंडवासियों को संदेश

    हेमंत सोरेन ने झारखंड की जनता को संदेश देते हुए कहा- जोहार साथियों, आज का दिन ऐतिहासिक होगा- एक ऐसा दिन जो हमारे सामूहिक संघर्ष, प्रेम-भाईचारे की भावना और न्याय के प्रति हम झारखंडियों के प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।

    संघर्ष की विरासत को लेकर बढ़ रहे

    झारखंड की महान धरा ने हमेशा से विरोध और संघर्ष को जन्म दिया है और झामुमो - भगवान बिरसा, भगवान सिदो-कान्हू, अमर शहीद तेलंगा खड़िया, फूलो- झानो, पोटो हो, शेख भिखारी समेत अनगिनत वीरों के संघर्षों से भरी उसी विरासत को समेटे हर दिन आगे बढ़ रहा है।

    यह केवल राजनीतिक जीत नहीं

    आज का यह दिन राजनीतिक जीत के बारे में नहीं है, आज का यह दिन हमारी सामाजिक न्याय के प्रति संघर्ष, सामाजिक एकता को प्रखर करने की हर रोज लड़ी जानी वाली लड़ाई को दोहराने का दिन है। आज का यह दिन यह भी बताता है कि लोकतंत्र पर बढ़ते दबाव के बीच झारखंड की महान जनता एक साथ खड़ी है। आज हर गांव, हर शहर में एक आवाज गूंज रही है - अधिकार, समानता, एकता मतलब झारखंडियत की आवाज।

    खबरें और भी

    हमारी एकता सबसे बड़ा हथियार

    इसमें कोई संदेह न रखें- हमारी एकता ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है। हमें न विभाजित किया जा सकता है, न ही शांत किया जा सकता है। जब-जब वे हमें पीछे धकेलते हैं, हम आगे बढ़ते हैं। जब-जब वे हमें शांत करना चाहते हैं, हमारी हूल, उलगुलान, क्रांति की आवाज और प्रखर होती जाती है, क्योंकि हम झारखंडी हैं और झारखंडी झुकते नहीं हैं।

    आज जब सामाजिक संरचना में गहरी दरारें पैदा हो रही हैं, तब हमें अपने पूर्वजों की उस एकता और हर झारखंडी को साथ ले कर चलने के संकल्प को पुनः दोहराना होगा।

    अपने अबुआ सरकार के लिए हर एक झारखंडी को बधाई। हमारी लड़ाई अटल है, अविराम है। संघर्ष जारी है और आखिरी सांस तक जारी रहेगा।

    आपका हेमंत

    ये भी पढ़ें

    Saryu Roy: 'बन्ना को चार क्वार्टर दो, पर जनता का रास्ता मत रोको', सरयू राय के बयान से मचा सियासी घमासान

    Jamshedpur West Vidhan Sabha: बन्ना गुप्ता किस वजह से हारे? खुद बताई अंदर की बात, Viral Video पर दी सफाई