यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hemant Cabinet: हेमंत की कैबिनेट में सभी 11 मंत्री करोड़पति, कौन है सबसे अमीर? देखें पूरी लिस्ट
झारखंड के मंत्रियों में राजद के संजय प्रसाद यादव सबसे अमीर हैं जिनकी कुल संपत्ति 29 करोड़ रुपये है। वहीं उम्र के हिसाब से सबसे कम उम्र की मंत्री कांग् ...और पढ़ें

HighLights
- मंत्रियों में राजद के संजय यादव सबसे धनवान, शिल्पी सबसे कम उम्र की
- मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की 31 साल की, राधा कृष्ण किशोर हैं 66 साल के
राज्य ब्यूरो, रांची। हेमंत सोरेन की कैबिनेट (Hemant Soren Cabinet) में सभी 11 मंत्री करोड़पति हैं। राजद कोटे के मंत्री संजय प्रसाद यादव (RJD Sanjay Prasad Yadav) सबसे धनवान हैं। उनकी कुल संपत्ति 29 करोड़ रुपये की है। सर्वाधिक छह आपराधिक मामले भी उनपर ही दर्ज हैं।
वहीं, उम्र के आधार पर मंत्रियों का आकलन करें तो मांडर से कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की (Shilpi Neha Tirki) सबसे कम उम्र की हैं। वह वर्तमान में 31 साल की हैं। सबसे उम्रदराज मंत्रियों में छतरपुर सीट से विजयी कांग्रेस के विधायक राधा कृष्ण किशोर (Radha Krishna Kishore हैं)। वे वर्तमान में 66 साल के हैं।
मंत्री, उनकी संपत्ति व दर्ज केस
- संजय प्रसाद यादव : राजद से गोड्डा के विधायक हैं। इनकी कुल संपत्ति 29 करोड़ रुपये की है। इनपर कुल छह कांड दर्ज हैं।
- दीपिका पांडेय सिंह : कांग्रेस से महगामा की विधायक हैं। इनकी कुल संपत्ति छह करोड़ रुपये की है। इनपर कुल एक केस है।
- सुदीव्य कुमार : झामुमो से गिरिडीह के विधायक हैं। इनकी कुल संपत्ति 15 करोड़ रुपये की है।
- योगेंद्र प्रसाद : झामुमो से गोमिया के विधायक हैं। इनकी कुल संपत्ति एक करोड़ रुपये की है।
- शिल्पी नेहा तिर्की : ये कांग्रेस से मांडर की विधायक हैं। इनकी कुल संपत्ति एक करोड़ रुपये की है।
- राधाकृष्ण किशोर : ये कांग्रेस से छतरपुर के विधायक हैं। इनकी कुल संपत्ति तीन करोड़ रुपये की है।
- दीपक बिरुआ : ये झामुमो से चाईबासा के विधायक हैं। इनकी कुल संपत्ति तीन करोड़ रुपये की है।
- चमरा लिंडा : ये झामुमो से विशुनपुर के विधायक हैं। इनकी कुल संपत्ति दो करोड़ रुपये है। इनपर एक केस भी है।
- रामदास सोरेन : ये घाटशिला से झामुमो के विधायक हैं। इनकी कुल संपत्ति दस करोड़ रुपये की है। इनपर दो केस दर्ज हैं।
- डॉ. इरफान अंसारी : ये जामताड़ा से कांग्रेस के विधायक हैं। इनकी कुल संपत्ति तीन करोड़ रुपये की है।
- हफीजुल हसन : ये मधुपुर से झामुमो के विधायक हैं। इनकी कुल संपत्ति एक करोड़ रुपये की है।
मंत्री पद की शपथ लेने के बाद किसने क्या कहा?
मेरी प्राथमिकता राज्य की जनता पर टैक्स लगाए बिना वित्तीय प्रबंधन को सुदृढ़ करना होगा। चुनौती जरूर है लेकिन इसे पूरा करना कोई मुश्किल काम नहीं है। सरकार अपने स्तर पर सारी व्यवस्थाएं तेजी से करेगी और राज्य में विकास कार्य तेजी से किए जाएंगे। - राधाकृष्ण किशोर, मंत्री
हेमंत सरकार में मंत्री बनाए जाने के लिए जामताड़ा की जनता के प्रति आभार प्रकट करता हूं। मैंने हमेशा मां-बहनों का सम्मान किया है, जिसका मुझे परिणाम भी मिला। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान जिस तरह मुझे अपमानित किया, उससे मेरे दिल पर आघात लगा है। मेरी छवि खराब करने की साजिश की गई। राजनीति मुद्दों पर ही होनी चाहिए न कि किसी को अपमानित कर। - इरफान अंसारी, मंत्री
जो जवाबदेही मुझे मिली है, उसका ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करूंगा। जो भी विभाग मिलेगा, उसमें बेहतर काम करूंगा। कैबिनेट की जाे टीम बनी है, वह काम करनेवाली टीम है। कैबिनेट में सभी सेक्टर के लोगों को सम्मिलित किया गया है। - योगेंद्र प्रसाद, मंत्री
मंत्री बनाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आभार प्रकट करता हूं। दूसरी बार मुझे मंत्री बनने का अवसर प्राप्त हुआ। हालांकि पिछली बार महज सवा माह ही काम करने का समय मिला। दोनों विभागों में काम करना शुरू किया था। अब जिस विभाग की भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसमें बेहतर काम करूंगा। यह सरकार पूरे पांच वर्ष चलेगी। 20 वर्ष तक झारखंड में आईएनडीआईए की सरकार रहेगी। - रामदास सोरेन, मंत्री
आलाकमान पैनी नजर से सभी चीजों पर नजर रखती है। निश्चित रूप से मेरे काम पर भी उनकी नजर रही होगी। जो भी विभाग मिलेगा, उसमें पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से काम करूंगी। उन्हें मंत्री की जिम्मेदारी देकर महिलाओं और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इसलिए महिला और युवा मेरी प्राथमिकता में होंगे। - शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री
ये भी पढ़ें- Hemant Soren 4.0: बहुत दूर तक सोच रहे हेमंत, 1 तीर से लगाए कई निशाने; कैबिनेट विस्तार की INSIDE STORY
ये भी पढ़ें- Jharkhand: जिन विधायकों के साथ अंतिम समय में हुआ 'खेला', वो भी दिखे समारोह में; मीडिया में बोले...