विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hemant Soren New Cabinet: हेमंत कैबिनेट में RJD कोटे से कौन बनेगा मंत्री? रेस में 3 नेता, लालू लेंगे आखिरी फैसला

Published: Mon, 25 Nov 2024 07:01 PM (IST)

झारखंड में 28 नवंबर को नई सरकार का गठन होना है। हेमंत सोरेन की सरकार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ...और पढ़ें

हेमंत कैबिनेट में RJD कोटे से कौन बनेगा मंत्री
हेमंत कैबिनेट में RJD कोटे से कौन बनेगा मंत्री

HighLights

  1. देवघर, हुसैनाबाद और गोड्डा के विधायक रेस में
  2. सुरेश पासवान को बनाया गया है नेता विधायक दल

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में 28 नवंबर को नई सरकार का गठन होना है। हेमंत सोरेन की सरकार में आइएनडीआइए की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कोटे से मंत्री कौन होंगे, इसपर अभी निर्णय नहीं हो सका है। चार विधायकों वाली पार्टी राजद में तीन विधायक इस रेस में हैं।

इनमें देवघर सीट पर बड़े अंतर से विजयी सुरेश पासवान के अलावा हुसैनाबाद से विधायक संजय कुमार सिंह यादव व गोड्डा के विधायक संजय प्रसाद यादव शामिल हैं।

चौथे विधायक विश्रामपुर के नरेश प्रसाद सिंह हैं, जो रेस से बाहर हैं। अब तीन विधायकों में कौन मंत्री बनेंगे, इसपर निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव लेंगे।

सुरेश पासवान को एक दिन पहले ही प्रदेश राजद की बैठक में नेता विधायक दल चुना जा चुका है। उन्हें लालू प्रसाद का करीबी भी बताया जा रहा है। वर्ष 2004 से 2005 तक व 2009 से 2014 तक वे देवघर से विधायक रह चुके हैं।

2009 से 2014 के कार्यकाल में वे हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री भी थे। 2014 व 2019 में देवघर से भाजपा प्रत्याशी नारायण दास ने उन्हें हराया था। 2024 में जनता ने फिर उनपर भरोसा जताया और जीत का सेहरा पहनाया है।

इधर, हुसैनाबाद सीट पर जीत हासिल करने वाले राजद विधायक संजय कुमार सिंह यादव झारखंड प्रदेश राजद के अध्यक्ष हैं। वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में ये हुसैनाबाद सीट से विधायक रह चुके हैं।

गोड्डा सीट पर विजयी संजय प्रसाद यादव वर्तमान में प्रदेश राजद के महासचिव हैं। ये संयुक्त बिहार में 2000 में राजद से गोड्डा के विधायक थे। वर्ष 2009 के चुनाव में भी वे विधायक बने थे। यह उनका तीसरा टर्म है।

अंग वस्त्र देकर पार्टी के विधायक व नेताओं को किया सम्मानित

प्रदेश राजद कार्यालय में सोमवार को प्रदेश राजद के महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने पार्टी के विधायकों व नेताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सह झारखंड प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव, नवनिर्वाचित विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव, विधायक सुरेश पासवान, वरिष्ठ नेता गौतम सागर राणा, पूर्व मंत्री विजय प्रकाश शामिल थे।

कैलाश यादव ने कहा कि चुनाव परिणाम से पार्टी कार्यालय व कार्यकर्ताओं में उत्सव का माहौल है। यह आगामी राजनीति व प्रदेश के लिए शुभ संकेत है।

यह भी पढ़ें-

Hemant Soren New Cabinet: हेमंत सोरेन की नई सरकार में मंत्री पद के लिए कौन-कौन लेगा शपथ? आ गई नई LIST, यहां देखें

28 नवंबर को रांची में मेगा राजनीतिक शो, हेमंत के शपथ-ग्रहण के दौरान RJD-कांग्रेस और माले समर्थक भी हो जाएंगे गदगद!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।