Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hemant Soren News: हेमंत की भाभी के बयान ने सबको चौंकाया, अचानक दिल्ली से पहुंची रांची; बोलीं- गुस्सा आना...

    By Pradeep singh Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Fri, 02 Feb 2024 08:16 AM (GMT+05:30)

    झारखंड की सियासत में उथल-पुथल का दौर जारी है। इस बीच कल्पना सोरेन को सीएम पद का दावेदार बताए जाने के बाद नाराज चल रहीं हेमंत सोरेन की भाभी गुरुवार को ...और पढ़ें

    Hemant Soren News: हेमंत की भाभी के बयान ने सबको चौंकाया, अचानक दिल्ली से पहुंची रांची (फाइल फोटो)
    Hemant Soren News: हेमंत की भाभी के बयान ने सबको चौंकाया, अचानक दिल्ली से पहुंची रांची (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. दिल्ली से रांची पहुंची हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन
    2. सरकार को अच्छे से काम करना चाहिए- सीता सोरेन

    राज्य ब्यूरो, रांची। कल्पना सोरेन को सीएम का दावेदार बताए जाने के बाद नाराज चल रहीं हेमंत सोरेन की भाभी और जामा की विधायक सीता सोरेन के तेवर नरम हो गए हैं। वह गुरुवार को दिल्ली से रांची आई और हर हाल में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। सीता सोरेन ने कहा कि वह महागठबंधन सरकार को ही समर्थन करेंगी।

    बहुमत परीक्षण होने पर वह समय पर पहुंच जाएंगी। उन्होंने कहा कि वह अपने पति दुर्गा सोरेन के खून-पसीने से खड़ी पार्टी को छोड़ने का सोच नहीं सकती। नसीहत दिया कि सरकार को अच्छे से काम करना चाहिए। उन्हें हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से बहुत दुख हुआ है।

    गलत होता देख गुस्सा आना स्वभाविक- सीता सोरेन  

    उन्होंने खुद को परिवार में बड़ा बताते हुए कहा कि गलत होता देख गुस्सा आना स्वभाविक है। उनकी बातों को ठीक तरह से पेश नहीं किया गया। दावा किया कि हमारी सरकार फिर बनेगी। भाजपा को सलाह दी कि उनके नेता राजनीतिक संघर्ष ईमानदारी से करें।

    उधर, हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन भी विधायकों के साथ एयरपोर्ट पहुंचे। घाटशिला के झामुमो विधायक रामदास सोरेन दिल्ली में इलाजरत हैं। वे शुक्रवार को रांची आ सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: झारखंड में सियासी उथल-पुथल के बीच BJP की बड़ी बैठक आज, प्लान B पर बन सकती है रणनीति; दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

    ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather Today: चढ़ते सियासी पारे के बीच सर्द हुई रांची, छाया घना कोहरा; बारिश की भी संभावना

    खबरें और भी