विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना को CM बनाने की अटकलों पर दी प्रतिक्रिया, कह दी ये बड़ी बात

By Pradeep singh Edited By: Shashank Shekhar
Published: Tue, 02 Jan 2024 09:30 PM (IST)

हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन को गांडेय विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज कर दिया है। ...और पढ़ें

Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना को CM बनाने की अटकलों पर दी प्रतिक्रिया, कह दी ये बड़ी बात
Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना को CM बनाने की अटकलों पर दी प्रतिक्रिया, कह दी ये बड़ी बात

HighLights

  1. इन अटकलों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं- हेमंत सोरेन
  2. BJP ने पत्नी को CM बनाने की झूठी कहानी गढ़ी- हेमंत सोरेन

राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को गांडेय विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि इसके पीछे भाजपा की कोरी कल्पना है। हेमंत सोरेन ने जोर देकर कहा कि इन अटकलों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है।

निकट भविष्य में उनकी पत्नी के चुनाव लड़ने या उन्हें बागडोर सौंपने की संभावना का पूरा ताना-बाना भाजपा ने ही बुना है। भाजपा ने यह झूठी कहानी गढ़ी है।

उल्लेखनीय है कि ईडी के ताजा समन और झामुमो के गांडेय से विधायक सरफराज अहमद के सोमवार को अचानक इस्तीफे से अटकलें तेज हो गईं थी। भाजपा का दावा है कि सरफराज अहमद को पद छोड़ने के लिए मजबूर किया गया ताकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को चुनाव लड़ा सकें।

ये भी पढ़ें: हेमंत याद करें मधुकोड़ा सरकार का हश्र', बाबूलाल की नसीहत; कल्पना को CM बनाने की कोशिश पर BJP चलेगी ये दांव

ये भी पढ़ें: माता-पिता से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पैर छूकर लिया आशीर्वाद; अगले कदम पर टिकी सबकी निगाहें