यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फ्लोर टेस्ट के बाद वापस ईडी दफ्तर लौटे हेमंत सोरेन, सदन से बाहर निकलते ही लगने लगे समर्थन में नारे; ऐसा रहा नजारा
झारखंड में चंपई सोरेन की सरकार ने बहुमत पास कर लिया है। आज विधानसभा में हुए फ्लोर टेस्ट में कुल 47 विधायकों ने सरकार को अपना समर्थन दिया जबकि विपक्ष ...और पढ़ें

HighLights
- झारखंड में चल गया चंपई सोरेन का जादू, पास किया फ्लोर टेस्ट।
- झामुमो सांसदों में खुशी की लहर, हेमंत सोरेन के नाम पर लगाए नारे।
- झामुमो सांसदों ने इसे लोकतंत्र की जीत करार दिया।
जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड में नव निर्वाचित मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की सरकार ने बहुमत पास कर लिया है। आज विधानसभा में हुए फ्लोर टेस्ट में कुल 47 विधायकों ने सरकार को अपना समर्थन दिया, जबकि विपक्ष में 29 वोट पड़े। गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीटें हैं और बहुमत के लिए 41 का आंकड़ा है।
सदन के बाहर हेमंत के नाम का जयकारा
झारखंड में चंपई सोरेन की सरकार बनने के साथ ही झामुमो समर्थकों में जश्न का माहौल है। सत्र के बाद जब पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सदन के बाहर निकले, तो लोगों ने उनके नाम पर जिंदाबाद के नारे लगाए। पूर्व सीएम ने भी हाथ जोड़कर सबका अभिवादन किया और इसके बाद वहां से पुन: ईडी कार्यालय की ओर निकल गए।
#WATCH | Ranchi | Former Jharkhand CM Hemant Soren leaves from State Assembly after participating in Floor Test.
Champai Soren-led Jharkhand Government won the Trust Vote with the support of 47 MLAs. pic.twitter.com/SMfEkB1hyi
— ANI (@ANI) February 5, 2024
आज हुई लोकतंत्र की जीत: महुआ मांझी
सदन के बाहर झामुमो सांसद महुआ मांझी ने इसे लोकतंत्र की जीत करार दिया। उन्होंने कहा, यह सब कुछ हेमंत सोरेन की सूझबूझ से संभव हुआ। विपक्ष की तमाम रणनीतियों के बावजूद हमने असंभव को संभव कर दिखाया है। यह अब एक इतिहास बन गया।
उन्होंने आगे कहा, जिन भी राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है, वे हेमंत सोरेन के नक्शेकदम पर चलने की कोशिश करें। आज हेमंत सोरेन ने जो बहादुरी दिखाई है उसके लिए पूरी दुनिया उन्हें सलाम करती है।
सांसद हफीजुल हसन ने कहा, यह झारखंड के लिए गर्व की बात है कि शिबू सोरेन के बेटे हेमंत ने झारखंड को एक अच्छा मुकाम दिलाया कि झारखंडी झुकने वाला नहीं है। उन्होंने भाजपा का आदिवासियों से प्रेम पर भी बयान दिया।
खबरें और भी
#WATCH | Ranchi | After Jharkhand Floor Test, JMM MLA Hafizul Hassan says, "...We had gone there (Hyderabad) as a precaution and nothing else. There are no differences among us. But this is a matter of pride for Jharkhand that leaders of other states cowed down but the son of… pic.twitter.com/wFmefRzRzu
— ANI (@ANI) February 5, 2024
यह भी पढ़ें: इस नीति से झारखंड को आगे बढ़ाएंगे चंपई सोरेन, विधानसभा में BJP पर जमकर बरसे CM; खुद को बता दिया हेमंत का पार्ट-2
यह भी पढ़ें: साइकिल पर कोयला लेकर चले राहुल गांधी, कहा- युवा श्रमिकों का दर्द समझना है जरूरी