विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Champai Soren: 'बाबा के साथ झारखंड के लिए लड़ाई लड़ी...', चंपई सोरेन को लेकर हेमंत की भाभी ने दिया भावुक रिएक्शन

Published: Tue, 27 Aug 2024 08:34 PM (IST)

Jharkhand Political News Hindi झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन अब भाजपा में शामिल होने वाले हैं। वह 30 अगस्त ...और पढ़ें

सीता सोरेन ने चंपई सोरेन पर दी प्रतिक्रिया
सीता सोरेन ने चंपई सोरेन पर दी प्रतिक्रिया

HighLights

  1. चंपई सोरेन को सम्मान दिया जाना चाहिए था- सीता सोरेन
  2. चंपई सोरेन का झामुमो में बहुत बड़ा अपमान हुआ- सीता सोरेन

डिजिटल डेस्क, रांची। Jharkhand Politics झारखंड के पूर्व सीएम और झामुमो के कद्दावर नेता चंपई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे। इसको लेकर झारखंड में सियासत तेज हो गई है। चंपई के भाजपा में शामिल होने को लेकर अब सीएम हेमंत सोरेन की भाभी और भाजपा नेता सीता सोरेन ने रिएक्शन दिया।  

सीता सोरेन ने कहा कि जेएमएम पार्टी के लिए ये कोई नई बात नहीं है। एक के बाद एक बड़े नेता उनका साथ छोड़ रहे हैं। स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जी झामुमो को ठीक से चलाना जानते थे। जो भी नेता अगर रूठ जाए, तो वह उसके घर जाकर मनाते थे। इसके चलते सभी नेता पार्टी के साथ जुड़े रहते थे। 

जेएमएम पार्टी में आज किसी भी नेता का सम्मान नहीं

सीता सोरेन ने आगे कहा कि आज स्थिति ऐसी नहीं, जेएमएम पार्टी में आज किसी भी नेता का सम्मान नहीं है। उन्होंने कहा कि हेमंत जी को जेल यात्रा करना पड़ा, उस दौरान चंपई जी को सीएम बनाया गया, लेकिन कुछ वक्त के लिए। 

सीता सोरेन ने कहा कि चंपई सोरेन बहुत बड़े नेता हैं, उन्होंने बाबा (शिबू सोरेन) के साथ झारखंड को अस्तित्व में लाने में भूमिका निभाई। दो महीने की बात थी, उन्हें (चंपई सोरेन) सम्मान दिया जाना चाहिए था। मुख्यमंत्री बने रहने देना चाहिए था।

सीता सोरेन ने कहा कि उनका (चंपई सोरेन) बहुत बड़ा अपमान हुआ है। वह कह रहे हैं कि वह इस अपमान को बर्दाश्त नहीं कर सकते। चंपई सोरेन ने पार्टी के खिलाफ कुछ नहीं कहा। वह हर परिस्थिति में पार्टी के साथ थे लेकिन ऐसी परिस्थिति आई कि उन्होंने यह फैसला लिया।

यह भी पढ़ें-

BJP में शामिल होते ही हेमंत से बदले की तैयारी, चंपई सोरेन का पूरा प्लान सेट; मरांडी को बुलाया गया दिल्ली

Champai Soren: तो इसलिए BJP ने चंपई के लिए लगा दी पूरी ताकत, राज पर से हटा पर्दा; 8 सीटों का है पूरा खेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।