Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hemant Soren: 'पिछले 5 महीने झारखंड के लिए...', जेल से बाहर आते ही क्या बोले हेमंत सोरेन?

    By Agency Edited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Fri, 28 Jun 2024 06:23 PM (IST)

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन को राज्य के हाई कोर्ट ने शुक्रवार को रांची भूमि घोटाले में जमानत दे दी। रिहा होने के बाद उन्होंने केंद्र सरकार ...और पढ़ें

    जेल से बाहर आते ही हेमंत सोरेन ने कहीं बड़ी बातें
    जेल से बाहर आते ही हेमंत सोरेन ने कहीं बड़ी बातें

    HighLights

    1. पिछले पांच महीनों से जेल में बंद थे हेमंत सोरेन
    2. शुक्रवार को झारखंड हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन को दी बेल
    3. हेमंत बोले उन्हें झूठी कहानी बनाकर जेल में भेजा गया

    एएनआई, रांची। Hemant Soren Got Bail राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट ने शुक्रवार को जमानत पर रिहा कर दिया है। बेल मिलने के बाद जेल से बाहर आने पर हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं विगत 5 महीनों के बाद मैं जेल से बाहर आया हूं।

    उन्होंने कहा क पिछले 5 महीने झारखंड, झारखंड वासियों, यहां के मूलवासियों के लिए बहुत ही चिंताजनक रहे है। पूरा देश जानता है कि मैं जेल क्यों गया था। अंत में कोर्ट ने अपना न्याय सुनाया है और उसी के तहत मैं आज जेल से बाहर हूं। मैं कोर्ट का सम्मान करता हूं।

    जमानत पर रिहा होने के बाद झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि हम देख रहे हैं कि कैसे न्यायिक प्रक्रिया में दिन-महीने नहीं बल्कि सालों लग रहे हैं।

    हेमंत सोरेन ने यह भी कहा कि जो लड़ाई हमने शुरू की और जो संकल्प हमने किए हैं। हम उन्हें पूरा करने के लिए काम करेंगे। आज ये पूरे देश के लिए संदेश है कि कैसे हमारे खिलाफ साजिश रची गई।

    खबरें और भी

    'झूठी कहानी बताकर मुझे जेल में रखा गया'

    उन्होंने आगे कहा कि एक झूठी कहानी बनाकर मुझे पांच तक जेल में बंद रखा गया। कभी-कभी चिंता होती कि जिस प्रकार वर्तमान समय में आज के दिन राजनैता, समाजसेवी, लेखर, पत्रकार जैसे लोग बड़े सुनियोजित तरिके से उनकी आवाज को कुचला जा रहा है।

    हेमंत सोरेन ने कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री जेल में बंद हैं। कई मंत्रियों को जेल में डाल दिया जा रहा है। न्याय प्रक्रिया में देरी हो रही है। दिन महीनों नहीं वर्षों लग रहे हैं।

    जो लोग देश के प्रति अपने दायित्वों का निर्वाहन कर रहे हैं, उन सबके लिए बाधाएं डाली जा रही। आज मैं बहुत कुछ नहीं कहूंग और जो लड़ाई व संकल्प हमने लिया है। उसको मकाम तक पहुंचाने का हम काम करेंगे। 

    आज मुझे लगता है, यह एक संदेश है राज्य के लिए नहीं पूरे देश के लिए कि किस तरिके से हमारे खिलाफ षडयंत्र रचा गया है। अभी कानून के आदेश हैं वो आपको देखने को मिलेंगे और जिन बातों को उनमें बताया गया है, वो भी आपको दखने को मिलेगा।  

    ये भी पढे़ं-

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन जेल से रिहा, सफेद दाढ़ी और कंधे पर गमछा.. कुछ इस अंदाज में नजर आए पूर्व CM

    Hemant Soren Bail: क्या बेकसूर हैं पूर्व CM हेमंत सोरेन? झारखंड HC ने जमानत देते हुए कह दी 3 बड़ी बातें