Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hemant Soren Wife: हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन होंगी झारखंड की डिप्टी CM? प्रदेश में सियासी हलचल तेज

    Updated: Fri, 14 Jun 2024 07:33 PM (IST)

    झारखंड में सियासी हलचल तेज है। कांग्रेस ने हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को डिप्टी सीएम बनाने की मांग कर दी है। जामताड़ा से कांग्रेस के विधायक इरफ ...और पढ़ें

    हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन होंगी झारखंड की डिप्टी CM? (फाइल फोटो)
    हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन होंगी झारखंड की डिप्टी CM? (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. झारखंड में सियासी हलचल तेज
    2. कल्पना सोरेन होंगी झारखंड की डिप्टी सीएम?
    3. कांग्रेस के जामताड़ा विधायक ने उठाई मांग, JMM ने नहीं दिया जवाब

    राज्य ब्यूरो, रांची। Hemant Soren Wife Kalpana Soren झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना के बीच पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग उठ रही है। खास बात यह है कि यह मांग झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की बजाय उसकी सहयोगी कांग्रेस पार्टी की तरफ से आई है।

    जामताड़ा से कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी ने यह मांग उठाई है। उनका कहना है कि इससे बेहतर संदेश जाएगा। इरफान के मुताबिक, कल्पना सोरेन ने लोकसभा चुनाव में गठबंधन को शानदार जीत दिलाई है। उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर अलग मुकाम हासिल किया है। उन्हें डिप्टी सीएम बनाने का बेहतर संदेश भी जाएगा। इससे आगामी विधानसभा चुनाव में भी गठबंधन को लाभ होगा।

    कांग्रेस की मांग पर JMM चुप

    उन्होंने यह भी कहा कि कल्पना सोरेन आसानी से इस पद को हासिल कर सकती हैं। वे गांडेय से विधानसभा के लिए निर्वाचित हो चुकी हैं। हालांकि, इस मांग पर सत्तारूढ़ झामुमो की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    दो दिन पूर्व कांग्रेस के वरीय नेताओं ने कल्पना सोरेन से मुलाकात कर आगे की रणनीति पर चर्चा भी की है। गठबंधन लोकसभा चुनाव परिणाम से उत्साहित है। विधानसभा चुनाव में भी तालमेल कर सभी दल चुनाव लड़ेंगे।

    मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना, कौन लेगा आलमगीर की जगह?

    उल्लेखनीय है कि आलमगीर आलम द्वारा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद चंपई सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार संभावित है। कांग्रेस में इसे लेकर लॉबिंग जोरों पर है। अभी तक आलाकमान ने किसी का नाम तय कर नहीं भेजा है।

    खबरें और भी

    झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ से कहा जा रहा है कि आलमगीर आलम के इस्तीफे से खाली हुई सीट को भरने के लिए कांग्रेस नाम भेजे। इसके बाद उसपर विचार किया जाएगा। कल्पना सोरेन को लेकर अभी मोर्चा हड़बड़ी में नहीं है।

    उल्लेखनीय है कि फिलहाल पार्टी में कल्पना सोरेन को महत्वपूर्ण पद सौंपने की तैयारी चल रही है। उन्हें केंद्रीय उपाध्यक्ष या महासचिव बनाया जा सकता है। जल्द ही इसपर निर्णय हो सकता है।

    ये भी पढ़ें- Hemant Soren: 'जब हेमंत का जन्म ही 1975 में हुआ तो फिर...', HC में सामने आई सबसे चौंकाने वाली बात

    ये भी पढ़ें- Hemant Soren: 134 दिनों से जेल में हैं हेमंत, अब जाकर उठा राज से पर्दा! ED ने HC में कही ये बात