Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hemant Soren: अब हेमंत सोरेन इस मामले में बन जाएंगे 'किंग'; BJP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका

    Updated: Thu, 02 Jan 2025 09:10 PM (GMT+05:30)

    Jharkhand Political News झारखंड में बड़ी जीत के बाद झामुमो एक और मामले में भाजपा से आगे बढ़ने की होड़ में है। झामुमो भाजपा के सदस्यता अभियान को पीछे ...और पढ़ें

    भाजपा को एक और झटका देने की तैयारी में हेमंत सोरेन (जागरण)
    भाजपा को एक और झटका देने की तैयारी में हेमंत सोरेन (जागरण)

    HighLights

    1. विधानसभा चुनाव में वोट प्रतिशत में उछाल से सत्तारूढ़ दल उत्साहित
    2. झामुमो ने 50 लाख सदस्य बनाने का रखा है लक्ष्य

    राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand News: झारखंड में सत्ता की होड़ में भाजपा को पीछे करने वाला क्षेत्रीय दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सदस्यता के मोर्चे पर भी भाजपा से आगे बढ़ने की होड़ में है। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में मोर्चा ने पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले छह प्रतिशत ज्यादा वोट पाने में सफलता पाई। अगर झामुमो सदस्यता पाने में बीजेपी को पीछे छोड़ देती है तो हेमंत सोरेन किंग बन जाएंगे।

    झामुमो को विधानसभा चुनाव में लगभग 24 प्रतिशत वोट मिले। यह पार्टी के लिए इस मायने में उत्साहजनक है कि सत्ता में रहने के बावजूद संगठन के विस्तार की मुहिम जारी रही।

    इसमें किसी स्तर पर शिथिलता नहीं देखी गई। यही वजह है कि सदस्यता अभियान को लेकर भी पार्टी ने मुख्य विपक्षी दल भाजपा से आगे निकलने की रणनीति बनाई है। पार्टी का लक्ष्य 50 लाख सदस्य बनाना है।

    जल्द ही झामुमो का केंद्रीय महाधिवेशन होगा। इसमें नए सिरे से कार्यकारिणी गठित होगी। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय के मुताबिक संगठन सदस्यता अभियान के अपने लक्ष्य के करीब है। इसे लेकर हर स्तर से डाटा संग्रह किया जा रहा है।

    सदस्यता अभियान में निचले स्तर तक के कार्यकर्ताओं की भागीदारी हुई है। इसे लेकर समय-समय पर केंद्रीय समिति की ओर से निर्देश जारी किए गए।

    चुनाव परिणाम के बाद जोश भरा हेमंत सोरेन ने

    • झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव में जीत के बाद रांची में पार्टी की विस्तारित केंद्रीय कार्यकारिणी को संबोधित किया।
    • उन्होंने विधानसभा चुनाव में जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की अपार मेहनत को दिया। इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी हिदायत दी कि हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठना है।
    • संगठन को अधिकाधिक मजबूत बनाते हुए निचले स्तर तक ले जाना है, कार्यकर्ताओं को उन्होंने आमलोगों के साथ ज्यादा जुड़ाव के अलावा लोगों तक राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाने की नसीहत भी दी।