विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाबा रामदेव की सीएम हेमंत से लंबी गुफ्तगू, रूपी सोरेन के संस्कार भोज में झारखंड के राज्यपाल, वित्त मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री भी पहुंचे नेमरा

Published: Sun, 18 Oct 2026 04:45 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2026 10:13 PM (IST)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के संस्कार भोज में नेमरा में भारी जनसमूह उमड़ा, जिसमें बाबा रामदेव ...और पढ़ें

HighLights

  1. नेमरा में सीएम की माता के संस्कार भोज में भीड़।

  2. बाबा रामदेव ने शिबू सोरेन से अपने रिश्ते याद किए।

  3. हेमंत सोरेन में दिखी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की छाया।

अश्विनी रघुवंशी, रांची। दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की धर्मपत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के संस्कार भोज में रविवार को नेमरा में जनसमूह उमड़ता रहा। पांच किमी दूर से ही हजारों लोग पंक्तिबद्ध होकर लोग पैदल आते भी दिखे। अमीर हो या गरीब, नेता हो अथवा प्रजा, हेमंत सोरेन खुद घूम-घूम कर आगंतुकों से मिलते रहे। 

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) पहुंचकर उनकी मां दिवंगत रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।  वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी एवं अन्य मंत्री भी नेमरा पहुंचे।

जो सामने दिखा, उससे मुख्यमंत्र ने स्वयं अनुरोध किया कि भरपेट प्रसाद ग्रहण करे। कोई चलने में असमर्थ दिखा तो उसे भोज स्थल तक लाने में सहयोग कराया। हेलिकाप्टर से बाबा रामदेव आए। स्वर्गीय रूपी सोरेन की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कल्पना मुर्मू, सीता सोरेन, अंजली मरांडी समेत परिवार के लोगों से बाबा रामदेव आत्मीयता से मिले। गुरुजी शिबू सोरेन से अपने मित्रवत रिश्ते का स्मरण किया। मुख्यमंत्री के साथ लंबी गुफ्तगू की। राज्यसभा सदस्य वैद्यनाथ राम समेत आम से लेकर खास लोगों का तांता लगा रहा।

संस्कार भोज की शुरुआत होने के पहले हेमंत सोरेन खुद सारी व्यवस्था का मुआयना किया। पकवान का मुआयना किया। भोजन परोसने वालों को निर्देश दिए कि कोई आधा पेट नहीं जाना चाहिए।

sanjay yadav

कैबिनेट मंत्री संजय यादव और इरफान अंसारी भी नेमरा गए।

कई लोगों ने लेटो का प्रसाद भी ग्रहण किया

चावल, पुरी, खस्सी का मांस, मछली, दाल, तीन तरह की सब्जी, बूंदी, दो तरह का मीठा, चटनी, पापड़, सलाद, दही समेत और भी पकवान सारे लोगों को बैठा कर परोसा गया। इससे पहले दशकर्म में आए लोगों को सुबह पुरी और काबली चना की सब्जी का नाश्ता कराया गया।

कई लोगों ने लेटो (चिकन से बनने वाला पकवान, बेहद गाढ़ा तरी) का प्रसाद भी ग्रहण किया। दोपहर तक हजारों लोग दरवाजे पर आ गए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोग धूप में इंतजार नहीं करे। सभी लोगों के मंडप में बैठाएं ताकि उन्हें दिक्कत नहीं हो।

हजारों लोग वाहनों से आए थे। पांच किमी पहले से सड़क पर डिवाइडर लगा दिया गया था ताकि जाम की स्थिति नहीं बने। यातायात सिपाही आवागमन को सुगम बनाने में लगे रहे।

ramdev1

नेमरा में सोरेन फैमिली के साथ बाबा रामदेव।

हेमंत में दिख रही दिशोम गुरु की छाया

गुरु आयो रूपी सोरेन के दश कर्म और संस्कार भोज में भाग लेने के लिए पूर्वी सिंहभूम के सुंदरनगर से डाक्टर साकरो मुर्मू गई थी। सारे अनुष्ठान में रही। नेमरा से विदा हुई तो उनके मुंह से अनायास निकला कि हेमंत सोरेन में दिशोम गुरु की छाया दिख रही है। एकदम गुरूजी की तरह व्यवहार।

बिल्कुल उन्हीं का अंदाज। ऐसा लगा मानो गुरुजी ही है। सिर्फ साकरो नहीं अपितु दुमका से आए सुधीर सोरेन का भी अहसास कुछ ऐसा रहा। सुधीर बोले, पहले और अब में हेमंत सोरेन जी के व्यवहार में बड़ा बदलाव दिखा है। गुरुजी की तरह अपनापन झलक रहा है। सबकी चिंता। 

ramdev2

राज्यपाल, वित्त मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री आदि पहुंचे नेमरा, दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) पहुंचकर उनकी मां दिवंगत रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री एवं समस्त शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उनके प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और मुख्यमंत्री एवं उनके परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति व संबल प्रदान करें। इधर, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी एवं अन्य मंत्री भी नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री से मिलकर गहरी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।

यह भी पढ़ें- 'सुख के दिन आए तो चले गए मां-बाबा', मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर मुंडन के बाद हेमंत की छलछलाई आंखें

यह भी पढ़ें- नेमरा में रूपी सोरेन का संस्कार भोज: खुद कमान संभाल रहे हेमंत सोरेन, आम से लेकर खास तक के लिए भव्य इंतजाम

यह भी पढ़ें- रूपी सोरेन के श्राद्ध-कर्म में 14 आईपीएस, 42 डीएसपी, 2300 अतिरिक्त जवान रामगढ़ से नेमरा तक तैनात; देखें लिस्ट

neha triki

संस्कार भोज में शिल्पी नेहा तिर्की भी गई और बाबा रामदेव से भी मिली थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।