यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand News: पुरानी जेल के जीर्णोद्धार में गड़बड़ी की शिकायत, हाई कोर्ट ने मांगा दस्तावेज
झारखंड उच्च न्यायालय में पुरानी जेल के जीर्णोद्धार में हुए कथित घोटाले की जांच की मांग पर सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता आनंद कुमार ने 100 करोड़ से अधिक की ग ...और पढ़ें

HighLights
- पुरानी जेल जीर्णोद्धार घोटाले की जांच |
- उच्च न्यायालय ने माँगे दस्तावेज |
- 25 जुलाई को अगली सुनवाई |
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में पुरानी जेल के जीर्णोद्धार में करोड़ों रुपये की घोटाले की जांच की मांग को लेकर दाखिल पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई हुई।
सुनवाई के बाद अदालत ने शिकायतवाद से संबंधित सभी दस्तावेज कोर्ट में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। मामले में अगली सुनवाई 25 जुलाई होगी।
100 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी की शिकायत
इस संबंध में आनंद कुमार की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। उनकी ओर से अदालत को बताया गया कि पुरानी जेल के जीर्णोद्धार में करीब 100 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी की गई है।
मुख्य सचिव समेत अन्य को बनाया था प्रतिवादी
इसको लेकर उन्होंने मुख्य सचिव सहित अन्य को पत्र लिखा था। कार्रवाई नहीं होने के बाद निचली अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराते हुए मुख्य सचिव सहित अन्य को प्रतिवादी बनाया था।
लेकिन एसीबी अदालत ने बिना तथ्यों पर गौर किए ही उनकी याचिका को खारिज कर दिया। इसलिए उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है।
इसके बाद अदालत ने नाराजगी जताते हुए निचली अदालत से शिकायतवाद से संबंधित सभी दस्तावेज कोर्ट में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें- Jharkhand News: स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन वाले शहर होंगे सम्मानित, जमशेदपुर को मिलेगा सम्मान
यह भी पढ़ें- Jharkhand News: छात्र-छात्राओं को जल्द मिलेगी छात्रवृत्ति और साइकिल, मंत्री चमरा लिंडा ने दिए सख्त निर्देश