Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himanta Biswa Sarma: 'PoK को भारत में लाने के लिए...', लोकसभा चुनाव के बीच हिमंत बिस्व सरमा का बड़ा बयान

    Updated: Wed, 15 May 2024 10:30 PM (IST)

    झारखंड में हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि कांग्रेस पीओके को भूल चुकी है। भारतीय जनता पार्टी का मानना है पाकिस्तान के पास कोई कश्मीर नहीं होना चाहिए। मोदी ...और पढ़ें

    'PoK को भारत में लाने के लिए...', लोकसभा चुनाव के बीच हिमंत बिस्व सरमा का बड़ा बयान (फोटो- एएनआई)
    'PoK को भारत में लाने के लिए...', लोकसभा चुनाव के बीच हिमंत बिस्व सरमा का बड़ा बयान (फोटो- एएनआई)

    राज्य ब्यूरो, रांची। Himanta Biswa Sarma असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा कि देश में बहुसंख्यक आबादी खतरे में है। उन्होंने कहा कि इस बार 400 से अधिक सीट लाकर नरेन्द्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।

    उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पीओके को भूल चुकी है। भारतीय जनता पार्टी का मानना है पाकिस्तान के पास कोई कश्मीर नहीं होना चाहिए। मोदी सरकार ने कश्मीर में सीटों का परिसीमन किया है। इसमें पीओके के लिए भी विधायकों का प्रविधान रखा गया है। इस बार 400 सीट आते ही पीओके भारत का अंग बन जाएगा।

    असम के सीएम हिमंत ने कहा कि कांग्रेस सहित विपक्षी दलों और पूरा ईको सिस्टम बहस कर रहा है कि 400 पार नहीं होगा, लेकिन 399 में उन्हें कोई शक नहीं है, 2 सीट आम जनता दे देगी।

    'लाल रंग का संविधान...'

    असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी अभी संविधान लेकर घूमते हैं। यह संविधान लाल रहता है। लाल रंग का संविधान चीन का हो सकता है, भारत का नहीं हो सकता है। भारत के संविधान के हर पृष्ठ पर राम-कृष्ण की फोटो है।

    '40 साल से असम में...'

    हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि पिछले 40 साल से असम में घुसपैठ हो रहा था। वर्तमान में आसामी अपनी पहचान खो चुके हैं। असम ने पहले गलती कर ली। झारखंड ऐसी गलती ना करे। समय रहते अगर रोक लगी होती तो आज असम की यह स्थिति नहीं होती। झारखंड में घुसपैठ पर अगर रोक नहीं लगी तो 20 साल में यहां के मूलवासी अल्पसंख्यक बनकर रह जाएंगे। यह भाजपा के लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं है। झारखंड के भविष्य का सवाल है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 'ये तो हमारे मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे', जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर साधा निशाना; न्याय पत्र पर दी सफाई

    ये भी पढ़ें- Alamgir Alam Arrested: टेंडर कमीशन घोटाले में मंत्री आलमगीर आलम अरेस्ट, PS के नौकर के घर मिला था नोटों का पहाड़