Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आप भी बन सकते हैं हॉकी कोच, आवेदन करने की क्या है योग्यता; कैसे होगा सिलेक्शन, पढ़ें पूरा प्रोसेस

    Updated: Tue, 28 May 2024 08:36 PM (IST)

    Hockey Coach Course हॉकी इंडिया व राज्य संघ के द्वारा पूर्वी क्षेत्र के अंपायरों और तकनीकी अधिकारियों के लिए राज्य स्तरीय पाठ्यक्रम कोर्स का आयोजन जम ...और पढ़ें

    आप भी बन सकते हैं हॉकी कोच, आवेदन करने की क्या है योग्यता (फाइल फोटो)
    आप भी बन सकते हैं हॉकी कोच, आवेदन करने की क्या है योग्यता (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. हाकी अंपायर-तकनीकी अधिकारी कोर्स 15 जून से जमशेदपुर में
    2. इच्छुक प्रतिभागी 31 मई तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

    जागरण संवाददाता, रांची। हॉकी इंडिया व राज्य संघ के द्वारा पूर्वी क्षेत्र के अंपायरों और तकनीकी अधिकारियों के लिए राज्य स्तरीय पाठ्यक्रम कोर्स का आयोजन जमशेदपुर में 15 से 17 जून तक होगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर में किया जाएगा।

    तकनीकी अधिकारियों के पाठ्यक्रमों के लिए आयु पात्रता 35 वर्ष व अंपायर पाठ्यक्रमों के लिए आयु पात्रता 25 वर्ष तथा विशेष मापदंडों के आधार पर अधिकतम 30 वर्ष होगी। इसमें भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन हॉकी इंडिया सदस्य इकाई पोर्टल (https://muportal.hockeyindia.org/) के माध्यम से कर सकते हैं।

    ऑनलाइन फॉर्म जमा करने के बाद करना होगा ये काम

    ऑनलाइन फॉर्म जमा करने के बाद hockeyjharkhand@hockeyindia.org पर ईमेल करना होगा। हॉकी झारखंड चयनित उम्मीदवारों को सूचित करेगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को हॉकी इंडिया को ₹4500 का रजिस्ट्रेशन फी जमा करना होगा।

    ये भी पढ़ें- 

    एयर फोर्स में नौकरी का बढ़िया मौका, अगर आपके पास है ये क्वालिटी तो हो जाएं तैयार; पढ़ लें डिटेल

    'मैं दिल्ली जाकर जरूर पत्र लिखूंगा', PM Modi का झारखंड की बेटी से वादा

    खबरें और भी