Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड में दो IAS अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार, अविनाश कुमार विकास आयुक्त तो राजस्व पर्षद सदस्य बने राजीव अरुण एक्का

    Updated: Thu, 04 Jan 2024 11:13 PM (GMT+05:30)

    झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इसके तहत ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार को विकास आयुक् ...और पढ़ें

    राजीव अरुण एक्का को राजस्व पर्षद के सदस्य की भी दी गई जिम्मेदारी। (फाइल फोटो)
    राजीव अरुण एक्का को राजस्व पर्षद के सदस्य की भी दी गई जिम्मेदारी। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इसके तहत ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार को विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इनके पास गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक तथा झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी है।

    अरुण कुमार सिंह के 31 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत्त होने के बाद विकास आयुक्त तथा स्वास्थ्य सचिव का पद रिक्त हो गया था। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सचिव के पद की जिम्मेदारी अभी किसी पदाधिकारी को नहीं दी है।

    इधर, राज्य सरकार ने पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव राजीव अरुण एक्का को राजस्व पर्षद के सदस्य पद की भी जिम्मेदारी सौंपी है। इनके पास कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव का प्रभार पहले से है। कार्मिक विभाग ने गुरुवार को इन दोनों पदाधिकारियों के अतिरिक्त प्रभार की अधिसूचना जारी कर दी।

    सेवानिवृत्त हुए अवर सचिव अरुण कुमार सिन्हा

    ग्रामीण विकास विभाग के अवर सचिव अरुण कुमार सिन्हा गुरुवार को सेवानिवृत्ति हो गए। इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में अपर सचिव शैल प्रभा कुजूर, संयुक्त सचिव अवध प्रसाद, जितेंद्र कुमार देव, उपसचिव संजीव कुमार, प्रमोद कुमार, अवर सचिव चंद्रभूषण, अमरेश कुमार एवं अन्य पदाधिकारी/कर्मियों ने अरुण कुमार सिन्हा को सेवानिवृत्ति पर सम्मानित करते हुए बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी। सिन्हा ने 1990 से सेवा की शुरुआत की और 33 वर्ष सेवा के पश्चात वो सेवानिवृत्त हुए हैं।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand ED Raid: लाल झोला लेकर निकली थी ईडी की टीम, 11-12 घंटे तक लगातार चली छापामारी, जानें कल झारखंड में क्‍या कुछ हुआ

    लालू के नक्‍शेकदम चल रहे हेमंत सोरेन... बाबूलाल ने मुख्‍यमंत्री पर बोला हमला, कहा- सत्ता को सुरक्षित रखने की कर रहे कोशिश

    खबरें और भी