विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IAS Pooja Singhal: पूजा सिंघल को लेकर बड़ी खबर, सस्पेंशन हटने के बाद अचानक पहुंचीं ED कोर्ट, फिर...

Published: Wed, 22 Jan 2025 08:45 PM (IST)

आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल मनरेगा घोटाले की राशि के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी कोर्ट पहुंचीं। उन्होंने ईडी द्वारा जब्त ...और पढ़ें

आईएएस पूजा सिंघल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पहुंचीं ईडी कोर्ट। फाइल फोटो
आईएएस पूजा सिंघल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पहुंचीं ईडी कोर्ट। फाइल फोटो

HighLights

  1. दस्तावेज का अवलोकन करने कोर्ट पहुंचीं पूजा सिंघल
  2. अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 30 जनवरी की तिथि निर्धारित की

राज्य ब्यूरो, रांची। मनरेगा घोटाले की राशि के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ट्रायल फेस कर रहीं आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल (IAS Pooja Singhal) बुधवार को ईडी द्वारा जब्त अभिप्रमाणित दस्तावेज का अवलोकन करने ईडी कोर्ट पहुंचीं, लेकिन किसी कारणवश वह दस्तावेज का निरीक्षण नहीं कर पाईं।

मामले में वह वर्तमान में ईडी द्वारा जब्त अभिप्रमाणित दस्तावेज का निरीक्षण कर रहीं हैं। इसी मामले में आरोपित सीए सुमन कुमार ने कोर्ट में बैठकर अभिप्रमाणित दस्तावेज का निरीक्षण किया।

30 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

दस्तावेज निरीक्षण के कारण ईडी की ओर से जारी गवाही नहीं हो पा रही है। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 30 जनवरी की तिथि निर्धारित की है।

मामले में जेल में बंद बर्खास्त जेई राम बिनोद प्रसाद सिन्हा और शशि प्रकाश की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अदालत में पेश किया गया।

पूजा सिंघल का सस्पेंशन हटा

उल्लेखनीय है कि झारखंड सरकार ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल का निलंबन हटा दिया है। मंगलवार (21 जनवरी) को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने आदेश जारी कर उन्हें विभाग में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया।

बता दें कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली एक समिति ने हाल ही में उनकी बहाली की सिफारिश की थी। खूंटी जिले में मनरेगा घोटाले से संबंधित कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शामिल पूजा सिंघल को सितंबर 2024 में पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) अदालत द्वारा जमानत दे दी गई थी।

पूजा सिंघल ने 28 महीने जेल में बिताए

पूजा सिंघल ने लगभग 28 महीने जेल में बिताए। उन्हें भारतीय दंड संहिता के एक प्रावधान के तहत रिहा किया गया था। अदालत ने उन्हें 2-2 लाख रुपये की दो जमानत राशि जमा करने और अपना पासपोर्ट सरेंडर करने की शर्त पर जमानत दी थी।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सिंघल को उनके आवास और अन्य स्थानों पर छापेमारी के बाद 11 मई, 2022 को गिरफ्तार किया था। इन छापों के दौरान, ईडी ने उनके पति के चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार के आवास से लगभग 20 करोड़ रुपये नकद बरामद किए।

पूजा सिंघल की गिरफ्तारी के बाद, झारखंड सरकार ने उन्हें सेवा से निलंबित कर दिया। अपने निलंबन से पहले उन्होंने उद्योग सचिव और खनन सचिव के दोहरे पोर्टफोलियो संभाले थे और वह झारखंड राज्य खनिज विकास निगम की अध्यक्ष भी थीं।

कौन हैं पूजा सिंघल?

  • मूल रूप से देहरादून की रहने वालीं पूजा सिंघल की शैक्षणिक पृष्ठभूमि प्रभावशाली है।
  • गढ़वाल विश्वविद्यालय से उन्होंने स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।
  • सिंघल ने अपनी स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
  • पूजा सिंघल ने 1999 में 21 साल की उम्र में अपने पहले प्रयास में यूपीएससी उत्तीर्ण की और आईएएस अधिकारी बन गईं।

ये भी पढ़ें- IAS Pooja Singhal: फिर एक्शन में दिखेंगी पूजा सिंघल, ढाई साल से ज्यादा जेल में रहीं; अब हटा सस्पेंशन

ये भी पढ़ें- 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।