Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'झारखंड का बंटवारा हुआ तो छोड़ दूंगा नौकरी', DSP ने खुलेआम दे दी वॉर्निंग

    Updated: Thu, 01 Aug 2024 07:16 PM (GMT+05:30)

    डीएसपी किशोर कुमार रजक ने एक्स पर लिखा कि झारखंड का विभाजन हुआ तो नौकरी छोड़कर आंदोलनकारी बन जाएंगे। डीएसपी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ...और पढ़ें

    झारखंड पुलिस के डीएसपी किशोर कुमार रजक। फोटो- जागरण
    झारखंड पुलिस के डीएसपी किशोर कुमार रजक। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. DSP किशोर कुमार रजक पर पहले हो चुकी है विभागीय कार्यवाही
    2. हमारे रग-रग में झारखंड के प्रति प्रेम- DSP किशोर कुमार रजक
    3. विवादित बयान से पहले भी चर्चा में आते रहे हैं DSP किशोर कुमार

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड पुलिस के डीएसपी किशोर कुमार रजक ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि अगर झारखंड का विभाजन हुआ तो वे नौकरी छोड़कर आंदोलनकारी बन जाएंगे। उनका यह बयान इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पहले भी डीएसपी अपने विवादित बयान के चलते चर्चा में रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार, खूंटी में पदस्थापन के दौरान उन पर ट्रांसफर-पोस्टिंग पर पक्षपातपूर्ण बयान देने का आरोप लगा था, जिसके कारण उनके खिलाफ गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विभागीय कार्यवाही भी चली थी।

    डीएसपी किशोर कुमार रजक ने एक्स पर क्या कुछ लिखा  

    इस बार उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा है कि सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के संताल परगना को बिहार एवं बंगाल के कुछ जिलों के साथ मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश की मांग की है। यकीनन यह मांग बेहद गंभीर, असामान्य व अस्वीकार्य है।

    उन्होंने आगे यह भी लिखा कि संसद को राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के गठन का अभिन्न अधिकार है। संसद को राज्यों की सीमा में भी परिवर्तन करने का निर्णायक अधिकार प्राप्त है। यदि झारखंड का विभाजन हुआ तो वे नौकरी छोड़कर एकीकृत झारखंड के लिए आंदोलनकारी बन जाएंगे।

    डीएसपी ने लिखा कि अलग राज्य के लिए 88 वर्षों का संघर्ष, लाखों लोगों की कुर्बानी और हजारों बलिदानियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। जहां तक झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ और डेमोग्राफी में परिवर्तन की बात है तो वे जल्द ही एक वीडियो बनाएंगे।

    खबरें और भी

    हमारे रग-रग में झारखंड प्रेम- DSP किशोर कुमार रजक

    उन्होंने आगे यह लिखा कि वे वचन देते हैं कि तर्क, तथ्य और आंकड़ों से 100 प्रतिशत भ्रम दूर करने में वे कामयाब रहेंगे। उनके रग-रग में झारखंड के प्रति प्रेम है, इसलिए कोई भी झारखंड के विभाजन की बात करेगा तो वे अपनी प्रतिक्रिया जरूर देंगे।

    ये भी पढ़ें- 

    CM हिमंत बस्व सरमा को नहीं मिली गोपीनाथपुर जाने की अनुमति, बंगाल से है इलाके का कनेक्शन

    Jharkhand Train Accident: फिर 120 की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें, अप-डाउन और थर्ड लाइन तैयार; चल रहा ट्रायल