Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Independence Day 2024: CM हेमंत सोरेन ने रांची में फहराया झंडा, कहा- अक्टूबर तक 35 हजार पदों पर करेंगे बहाली

    Updated: Thu, 15 Aug 2024 10:17 AM (IST)

    Independence Day 2024 आज 15 अगस्त को पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में झंडा फहराया। इस ...और पढ़ें

    झारखंड के विकास में बार-बार परेशानियां खड़ी करने की हो रही कोशिश: हेमंत सोरेन।
    झारखंड के विकास में बार-बार परेशानियां खड़ी करने की हो रही कोशिश: हेमंत सोरेन।

    जागरण टीम, रांची। Independence Day 2024 आज यानी 15 अगस्त को पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है। इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत ने रांची के मोरहाबादी मैदान में ध्वाजारोहण किया।

    ध्वजारोहण के बाद परेड को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े चार सालों में हमारी सरकार ने झारखंड के लोगों की बेहतरी, उनके हक और अधिकार के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।

    सीएम हेमंत ने कहा कि साढ़े चार साल के इस कार्यकाल में हमारे सामने कई बड़ी चुनौतियां आईं। चुनाव के बाद सरकार का गठन होती ही कोरोना महामारी ने पूरे विश्व को जकड़ लिया। कोरोना महामारी के प्रकोप ने जीवन और जीविका दोनों को बुरी तरह प्रभावित किया।

    मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि निहित स्वार्थ से प्रेरित कुछ विकास विरोधी तत्वों ने झारखंड के विकास के रास्ते में बार-बार परेशानियां खड़ी करने की कोशिश की। लेकिन, हमने हर कठिनाई और बाधा का डटकर मुकाबला किया। इसी कारण विरोधी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके।

    अक्टूबर तक 35 हजार पदों पर होगी बहाली

    मुख्यमंत्री ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि अक्टूबर तक 35 हजार पदों पर बहाली पूरी कर ली जाएगी। झारखंड लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम शीघ्र जारी होगा।

    उन्होंने कहा कि शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना शुरू की जा रही है। इसके अंतर्गत पीएचडी करनेवाले वैसे छात्र जो नेट, गेट या जेट उत्तीर्ण हों उन्हें 22500 से 25000 रुपए प्रतिमाह फेलोशिप प्रदान किया जाएगा।

    अबुआ स्वास्थ्य योजना के 1 करोड़ 26 लाख लाभुकों का बना कार्ड 

    मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत अबतक एक करोड़ 26 लाख लाभुकों का कार्ड बन चुका है। लगभग 20 लाख लाभुकों द्वारा योजना का लाभ प्राप्त किया गया है।

    खबरें और भी

    मुख्यमंत्री ने कहा, झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों से भी पलायन रोकना सरकार की प्राथमिकता में है।

    काजल कुमारी को दिया उत्तम जीवन रक्षक पदक

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर काजल कुमारी को उत्तम जीवन रक्षक पदक प्रदान किया। काजल ने तीन वर्षीय शुभम कुमार को कुएं में डूबने से बचाया था। काजल को तैरना भी नहीं आता, लेकिन अपनी जान जोखिम में डालकर उसने शुभम को बचाया था।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कई पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को भी पदक से अलंकृत किया।

    यह भी पढें: Independence Day 2024: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया ध्वजारोहण

    'हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो' लाल किले की प्राचीर से बांग्लादेश के हालात पर PM मोदी ने जताई चिंता