यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
झारखंड में बंट गईं I.N.D.I.A की सीटें! आधी तो कांग्रेस ही ले गई; देखिए JMM-RJD-CPI को क्या मिला?
लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में इंडी गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति लगभग बन गई है। झारखंड में कांग्रेस को सात सीटें पर सहमति बनी है। वहीं हेमंत सो ...और पढ़ें

HighLights
- झारखंड में कांग्रेस 7 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव
- RJD-CPI को एक-एक सीट ऑफर किया गया है।
राज्य ब्यूरो, रांची। Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में इंडी गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति लगभग बन गई है। झारखंड में कांग्रेस को सात सीटें पर सहमति बनी है। वहीं, हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा पांच सीटों पर इस बार चुनाव लड़ने पर सहमत बनी है।
इंडी गठबंधन के दो अन्य दलें लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल और सीपीआइ को एक-एक सीट पर डील फाइनल हुई है। राजद को चतरा तो सीपीआइ को कोडरमा सीट ऑफर किया गया है।
बता दें कि सीट शेयरिंग के मुद्दे पर दिल्ली में मंगलवार को कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक हुई। इस दौरान सभी दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर गहन चर्चा हुई है और फिर झारखंड में सीट शेयरिंग पर लगभग सहमति बन गई है।