विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India Pakistan Tension: झारखंड में सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

Published: Fri, 09 May 2025 07:38 PM (IST)

भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए झारखंड का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ...और पढ़ें

झारखंड में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सरकारी डाक्टरों की छुट्टियां रद
झारखंड में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सरकारी डाक्टरों की छुट्टियां रद

HighLights

  1. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की घोषणा, आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार
  2. जरूरत पड़ने पर बॉर्डर पर चिकित्सकों की टीम लेकर स्वयं पहुंचेंगे इरफान
  3. निजी अस्पतालों को भी 24 घंटे चिकित्सा सेवा के लिए तैयार रहने के निर्देश

राज्य ब्यूरो, रांची। भारत-पाकिस्तान सीमा पर तेजी से बढ़ते तनाव और पाकिस्तान द्वारा भारत के कई क्षेत्रों में की गई गोलीबारी को देखते हुए झारखंड सरकार का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है।

राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य महकमा किसी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने सरकारी चिकित्सकों की छुट्टियां रद कर दी हैं।

मंत्री के अनुसार, राज्य के सभी अस्पतालों, चिकित्सकों और चिकित्सा संसाधनों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी सिविल सर्जनों और सरकारी चिकित्सकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने कार्यस्थलों पर चौबीस घंटे सातों दिन उपलब्ध रहें।

24 घंटे सेवा देंगे सेवा

राज्य सरकार ने सभी निजी अस्पतालों को भी चौबीसों घंटे सेवा में तैनात रहने का निर्देश दिया है ताकि कहीं भी कोई चिकित्सीय शून्यता न पैदा हो।

राज्य के कैंटोनमेंट और सीमावर्ती क्षेत्रों के अस्पतालों को विशेष बजट दिया गया है और अतिरिक्त मेडिकल स्टाफ, उपकरण व दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

आक्सीजन, जरूरी दवाइयां और आर्थोपेडिक सुविधाओं को भी विशेष रूप से तैयार रखा गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि झारखंड के चिकित्सक न केवल राज्य के नागरिकों की सुरक्षा के लिए बल्कि जरूरत पड़ने पर सीमा पर जाकर सेना के साथ खड़े होने के लिए भी तैयार हैं। जरूरत पड़ी तो वे स्वयं चिकित्सकों की टीम लेकर बॉर्डर पर जाएंगे।

यह भी पढे़ं-

India Pakistan News: 'यह समय एकजुटता बनाए रखने का है, सवाल करने का नहीं', हेमंत सोरेन ने की सभी से अपील

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रहा तनाव, अमित शाह ने रद किया रांची दौरा; पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की मीटिंग स्थगित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।