यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एक घंटे 40 मिनट विलंब से पहुंचा इंडिगो का मुंबई-रांची विमान, मौसम की मार; उड़ान में आई देरी से यात्री परेशान
Jharkhand Weather Impact झारखंड के मौसम में लगाताप बदलाव हो रहा है। हर बीते दिन के साथ ठंड बढ़ रही है। ठंड की वजह से आसमान में दृश्यता कम हो रही है। इ ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, रांची। मौसम में हो रहे परिवर्तन के कारण सोमवार को इंडिगो का कोलकाता-रांची विमान (6ई 7561) निर्धारित समय से 52 मिनट बाद बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचा। इसी प्रकार, इंडिगो का मुंबई-रांची विमान (6ई 5348) निर्धारित समय से एक घंटे 40 मिनट बाद पहुंचा।
वहीं, दूसरी ओर, इंडिगो के रांची-कोलकाता विमान (6ई 7562) ने 57 मिनट व इंडिगो के रांची-मुंबई विमान (6ई 298) ने दो घंटे 35 मिनट बाद एयरपोर्ट से उड़ान भरा। विमानों के विलंब से पहुंचने व विलंब से उड़ान भरने के कारण एयरपोर्ट पहुंचे संबंधित विमानों के यात्रियों को काफी देर तक टर्मिनल भवन में ही समय व्यतीत करना पड़ा।