Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: राजभवन पहुंचेगा गांडेय सीट का मुद्दा! चेन्नई से लौटे राज्यपाल, फिर बढ़ेगी राजनीतिक सरगर्मी

    By Neeraj Ambastha Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 07 Jan 2024 08:31 PM (IST)

    राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन चेन्नई से झारखंड वापस लौट आए हैं। ऐसे में एक बार फिर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ सकती है। संभावना जताई जा रही कि राजभव ...और पढ़ें

    Jharkhand Politics: राजभवन पहुंचेगा गांडेय सीट का मुद्दा! चेन्नई से लौटे राज्यपाल, फिर बढ़ेगी राजनीतिक सरगर्मी
    Jharkhand Politics: राजभवन पहुंचेगा गांडेय सीट का मुद्दा! चेन्नई से लौटे राज्यपाल, फिर बढ़ेगी राजनीतिक सरगर्मी

    HighLights

    1. राज्यपाल के लौटने के बाद एक बार फिर राजभवन पर टिकी निगाहें
    2. कानून व्यवस्था को लेकर गृह सचिव या DGP को किया जा सकता तलब

    राज्य ब्यूरो, रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन रविवार को देर शाम चेन्नई से रांची वापस लौट आए हैं। उनकी रांची वापसी के बाद सोमवार से एक बार फिर झारखंड की राजधानी में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ सकती है। संभावना यह जताई जा रही है कि राजभवन की गतिविधियां भी तेज हो सकती हैं।

    राज्यपाल दो जनवरी को चेन्नई चले गए थे, जिसके बाद झारखंड की सियासी सरगर्मी में थोड़ी कमी आई थी। अब राज्यपाल के वापस लौटने के बाद एक बार फिर से राजनीतिक गतिविधियां बढ़नी तय है। झारखंड विधानसभा की गांडेय सीट पर उपचुनाव कराने या नहीं कराने को लेकर भी क्रमश: सत्ता पक्ष तथा विपक्ष राजभवन जा सकता है।

    इधर, चर्चा यह भी है कि चुनाव आयोग का लिफाफा भी खुल चुका है। इस पर जल्द ही कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। राजनीतिक गलियारे में इस बात की भी चर्चा है कि राजभवन द्वारा हालिया सियासी घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था को लेकर रिपोर्ट तैयार की गई है। यह रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपी जाएगी। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

    गृह सचिव या डीजीपी को किया जा सकता है तलब

    राज्यपाल राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति से भी नाराज हैं। उन्होंने अपने बयान में इसे लेकर नाराजगी भी व्यक्त की है। बताया जाता है कि राज्यपाल एक-दो दिनों में गृह सचिव या डीजीपी को राजभवन तलब कर अपराध पर नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश दे सकते हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Jharkhand News: उग्रवादियों के खिलाफ चतरा पुलिस का बड़ा एक्शन, TSPC सब जोनल कमांडर समेत चार गिरफ्तार

    ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: भाजपा का खेल बिगाड़ने झारखंड आ रहे नीतीश कुमार, बिहार CM इन वोटों में लगा सकते हैं सेंध