Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JAC 10th Result OUT 2026: झारखंड 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, हजारीबाग और रांची के स्कूलों का दबदबा

    By Anuj TiwariEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Thu, 23 Apr 2026 03:39 PM (GMT+05:30)

    जैक ने गुरुवार को मैट्रिक 2026 का परिणाम घोषित किया, जिसमें 95.278% विद्यार्थी सफल रहे, जो एक नया रिकॉर्ड है। हजारीबाग और रांची के स्कूलों का प्रदर्शन ...और पढ़ें

    झारखंड 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, हजारीबाग और रांची के स्कूलों का दबदबा (AI Generated Image)

    झारखंड 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, हजारीबाग और रांची के स्कूलों का दबदबा (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) ने गुरुवार को मैट्रिक यानी दसवीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया। इस बार परिणाम सादे समारोह में घोषित किया गया।

    जैक अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने रिजल्ट जारी की, जिसके बाद राज्यभर के लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों की प्रतीक्षा समाप्त हो गई। इस वर्ष परीक्षा परिणाम काफी बेहतर रहा और पास प्रतिशत ने नया रिकॉर्ड बनाया।

    इस बार कुल 4,24,001 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 4,22,109 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 4,02,178 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए। कुल परीक्षा परिणाम 95.278 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय रूप से बेहतर माना जा रहा है।

    पिछले वर्ष यानी 2025 में जैक मैट्रिक परीक्षा का परिणाम 91.71 प्रतिशत रहा था। इस बार परिणाम में लगभग 3.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे स्पष्ट है कि विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर हुआ है।

    प्रथम श्रेणी में बड़ी संख्या में विद्यार्थी सफल

    इस वर्ष प्रथम श्रेणी में पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या सबसे अधिक रही। आंकड़ों के अनुसार:

    प्रथम श्रेणी से पास : 2,26,957 विद्यार्थी
    द्वितीय श्रेणी से पास : 1,60,673 विद्यार्थी
    तृतीय श्रेणी से पास : 14,548 विद्यार्थी

    मेरिट सूची में कई छात्रों ने साझा किया पहला स्थान

    जैक द्वारा जारी टॉप-3 मेरिट सूची में कई विद्यार्थियों ने समान अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से स्थान हासिल किया। प्रथम स्थान पर 498 अंक (99.60%) के साथ कई विद्यार्थियों ने जगह बनाई। इनमें हजारीबाग, रांची, सिमडेगा और गुमला के छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

    द्वितीय स्थान पर 496 अंक (99.20%) प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का नाम शामिल रहा, जबकि तृतीय स्थान पर 494 अंक (98.80%) लाने वाले छात्र-छात्राओं ने स्थान बनाया।

    हजारीबाग और रांची के स्कूलों का दबदबा

    मेरिट सूची में हजारीबाग के विद्यालयों का प्रदर्शन मजबूत रहा। खासकर इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, हजारीबाग के कई विद्यार्थियों ने टॉप सूची में जगह बनाई। रांची और गुमला के विद्यालयों का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा।

    बेहतर परिणाम से शिक्षा विभाग उत्साहित

    इस बार का परिणाम राज्य की स्कूली शिक्षा व्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि नियमित मूल्यांकन, स्कूलों में पढ़ाई की निगरानी और परीक्षा तैयारी पर विशेष ध्यान का असर रिजल्ट में दिखा है।

    खबरें और भी

    रिजल्ट की खास बातें

    • कुल आवेदन : 4,24,001
    • परीक्षा में शामिल : 4,22,109
    • सफल विद्यार्थी : 4,02,178
    • कुल पास प्रतिशत : 95.278%
    • प्रथम श्रेणी : 2.26 लाख से अधिक
    • पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 3.5% सुधार