Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Board 10th Results: जैक बोर्ड की साइट में 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, थोड़ी देर बाद पता चली असली कहानी 

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 11:13 AM (GMT+05:30)

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल की 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर शनिवार को भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। सुबह jacresult.com पर कुछ छात्रों को नतीजे दिखे, ...और पढ़ें

    जैक की साइट पर फर्जी रिजल्ट। सांकेतिक फोटो

    जैक की साइट पर फर्जी रिजल्ट। सांकेतिक फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रांची/लोहरदगा। न कोई घोषणा न ही कोई झारखंड एकेडमिक काउंसिल का नोटिस। विद्यार्थी जब शनिवार की सुबह सोकर उठे तब कहीं से उन्हें पता चला कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने दसवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है।

    रिजल्ट चेक करने के लिए उन्हें jacresult.com में जाकर रोल कोड और रोल नंबर भरने को कहा गया। विद्यार्थियों ने वैसा ही किया और चौंकाने वाली बात यह है कि रिजल्ट जारी भी होने लगा।

    लोहरदगा जिला के कुडू और कैरो प्रखंड के कई स्कूल के विद्यार्थियों ने अपना रिजल्ट भी ऑनलाइन रूप से निकाल लिया। स्थिति यह रही कि कुछ स्कूलों ने तो अपने टॉपर के लिस्ट तक जारी कर दिए।

    जब बात धीरे-धीरे फैलने लगी, तब अचानक से वेबसाइट में एरर आने लगा और कोई भी रिजल्ट दिखाई नहीं दिया। लोग परेशान हो गए। इधर-उधर अधिकारियों को फोन करने लगे, शिक्षा विभाग से संपर्क करने लगे, तब उन्हें पता चला कि जैक ने कोई भी रिजल्ट जारी नहीं किया है।

    साइबर सिक्योरिटी पर उठे सवाल

    9वीं का रिजल्ट जारी किया गया था। अभी दसवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी नहीं हुआ है। इसके बाद विद्यार्थी हैरान रह गए कि आखिर कैसे सुबह के समय रिजल्ट जारी हो रहा था और अब अचानक से क्या हो गया?

    यदि यह साइबर अपराधियों का कोई फर्जी लिंक था तो फिर उसमें रोल कोड और रोल नंबर डालने के साथ ही रिजल्ट कैसे जारी हो जा रहा था। यह विषय विद्यार्थियों और शिक्षा वर्ग से जुड़े हुए लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- झारखंड जेटेट नियमावली रद नहीं, भाषा विवाद के कारण प्रस्ताव स्थगित, 21 अप्रैल से आवेदन शुरू

    यह भी पढ़ें- Jharkhand JAC 9th Result 2026: झारखंड बोर्ड क्लास 9th का रिजल्ट घोषित, डायरेक्ट यहां दिए लिंक से करें डाउनलोड