Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमांशु सिंह हत्याकांड में झारखंड पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 12 दिनों में बार संचालक सहित 12 गिरफ्तार

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 12:03 PM (IST)

    जमशेदपुर के डीडी बार परिसर में करनी सेना के नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड में 12 दिनों के भीतर बार संचालक नीरज सिंह समेत कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किय ...और पढ़ें

    हिमांशु सिंह हत्याकांड के 12 दिनों के भीतर बार संचालक सहित 12 आरोपितों को पुलिस ने दबोचा।

    हिमांशु सिंह हत्याकांड के 12 दिनों के भीतर बार संचालक सहित 12 आरोपितों को पुलिस ने दबोचा।

    HighLights

    1. हिमांशु सिंह हत्याकांड में 12 दिनों में 12 आरोपी गिरफ्तार।

    2. डीडी बार मालिक नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार किया गया।

    3. एडीजी मनोज कौशिक की निगरानी में चल रही है जांच।

    राज्य ब्यूरो, रांची। जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार परिसर में 27 जून की रात हुई हिमांशु सिंह की हत्या मामले में बार संचालक नीरज सिंह सहित तीन और गिरफ्तारी हो चुकी है। घटना के 12 दिनों के भीतर कुल 12 आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। घटना के बाद से ही एडीजी मनोज कौशिक की निगरानी में पूरे मामले का अनुसंधान व ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है।

    इस हाई प्रोफाइल घटना के तत्काल बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधि व्यवस्था संभालने में लापरवाही के आरोप में पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के तत्कालीन एसएसपी पीयूष पांडेय व उनकी पत्नी सरायकेला की तत्कालीन एसपी निधि द्विवेदी को उनके पद से हटाते हुए पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया था।

    सीआईडी के एडीजी मनोज कौशिक को पूरे मामले की निगरानी व कार्रवाई का आदेश दिया गया था। इसके बाद से ही एडीजी मामले को देख रहे हैं। इस मामले में पूर्व में नौ आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे।

    दो अप्राथमिकी अभियुक्त सहित तीन आरोपित बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं। छानबीन कर रही विशेष जांच टीम (एसआइटी) ने घटनास्थल से तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज, मानवीय सूचनाओं व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध लगातार छापेमारी की है।

    खबरें और भी

    गौरतलब है कि डीडी बार परिसर में 27 जून की रात हिमांशु सिंह व प्रत्युष सिंह पर विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा व उसके अन्य सहयोगियों ने जानलेवा हमला किया था। घटना में गंभीर रूप से जख्मी हिमांशु सिंह की टीएमएच में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। 28 जून को बिष्टुपुर थाने में दस नामजद आरोपित व अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

    राजस्थान से की गई नीरज सिंह की गिरफ्तारी, 2022 में भी दर्ज हुई थी प्राथमिकी

    डीडी बार के मालिक नीरज सिंह घटना के बाद से ही फरार था। एसआइटी ने उसे राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम से गिरफ्तार किया और ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जमशेदपुर पहुंची। नीरज सिंह जमशेदपुर में एमजीएम थाना क्षेत्र के डी/6, आशियाना इंक्लेव का रहने वाला है।

    उसके विरुद्ध वर्ष 2022 में एक नवंबर 2022 को कदमा थाना में भी प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उक्त केस में नीरज सिंह के अलावा दो अप्राथमिकी आरोपित सुदर्शन मंडल उर्फ लल्टु तथा राजेश मंडल को एसआइटी ने ओडिशा के रायरंगगंज से गिरफ्तार किया है।

    सुदर्शन मंडल मयूरभंज जिले के बहलदा थाना क्षेत्र के सिजुकोला व राजेश मंडल भी मयूरभंज जिले के बहलदा थाना क्षेत्र के दालसोरा का रहने वाला है।

    छापेमारी दल में जमशेदपुर के मुख्यालय-1 एएसपी ऋषभ त्रिवेदी, डीएसपी विधि व्यवस्था सुमित कुमार, एसडीपीओ घाटशिला विकास लागुरी, एसडीपीओ मुसाबनी रोहित रजवार, डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर, डीएसपी पटमदा दयानंद कुमार, डीएसपी सिटी संजीव कुमार, डीएसपी मुख्यालय-2 मनोज कुमार, डीएसपी यातायात नीरज, इंस्पेक्टर सह थानाप्रभारी बिष्टुपुर निरंजन कुमार, दारोगा श्याम सुंदर कुमार आदि शामिल थे।

    यह भी पढ़ें- वारदात के 24 घंटे के भीतर 'इंसाफ', जमशेदपुर में राहुल बच्चा हत्याकांड का आरोपी शब्बे पुलिस मुठभेड़ में घायल