विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रांची-जमशेदपुर में घरों तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Sat, 13 May 2017 12:39 PM (IST)

राज्य के इन दोनों शहरों को सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन योजना में शामिल करते हुए यहां पाइप लाइन से गैस सप्लाई करने का निर्णय लिया है।

रांची-जमशेदपुर में घरों तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस
रांची-जमशेदपुर में घरों तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस

रांची, जेएनएन। रांची व जमशेदपुर में घरों, उद्योगों व वाहनों के लिए पाइप लाइन से गैस की आपूर्ति की जाएगी। भारत सरकार के पेट्रोलियम व गैस मंत्रालय ने पहले फेज मे राज्य के इन दोनों शहरों को सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन योजना में शामिल करते हुए यहां पाइप लाइन से गैस सप्लाई करने का निर्णय लिया है। भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय के संयुक्तसचिव आशीष चटर्जी ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात के क्रम मे यह जानकारी साझा की।

चटर्जी ने बताया कि जगदीशपुर-हल्दिया गैस पाइप लाइन के तहत झारखंड के हिस्से का काम  जुलाई से शुरू होगा। पाइप लाइन परियोजना के अंतर्गत झारखंड में 2500 करोड़ रुपये का निवेश  किया जा रहा है। डोभी से दुर्गापुर सेक्शन के तहत 260 किमी का क्षेत्र झारखंड मे आएगा। इनमें हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो आदि जिले शामिल है। परियोजना को जून-2019 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

संयुक्तसचिव ने बताया कि इस परियोजना के साथ ही रांची व जमशेदपुर मे सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन का काम भी पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा बोकारो-धमरा गैस पाइप लाइन का काम भी इसी दौरान पूरा करने का लक्ष्य है। इस योजना के पूरा होने के बाद राज्य मे गैस उपलब्धता के दो स्रोत हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य के 11 जिलों में 560 किमी गैस पाइप लाइन बिछाई जा रही है। सिटी डिस्ट्रीब्यूशन के पहले फेज में रांची व जमशेदपुर को लिया जाएगा जबकि दूसरे फेज मे राज्य के अन्य शहरों को शामिल किया जाएगा। 

सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन में पीएनजी और सीएनजी भी उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जगदीशपुर-हल्दिया गैस पाइप लाइन के तहत किए जा रहे कार्यो मे राज्य सरकार की ओर से पूरा सहयोग देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसके पूर्ण होने के बाद क्लीन एनर्जी की दिशा में भारत लंबी छलांग लगाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव सुनील वर्णवाल, उद्योग निदेशक के रविकुमार, गेल के निदेशक आशुतोष कर्नाटक व कार्यकारी निदेशक केबी सिंह उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूलों में 15 मई से 4 जून तक रहेगी गर्मियों की छुट्टियां

यह भी पढ़ें: चोरी का टैब खरीदना पड़ा महंगा, जाना पड़ा जेल