Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'नकली रामभक्तों की साजिश का शिकार हुए हेमंत सोरेन', कांग्रेस विधायक ने दिया विवादित बयान; मच गया सियासी संग्राम

    Updated: Sun, 19 May 2024 11:31 PM (IST)

    जामताड़ा के कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी अक्सर विवादित बयान देकर चर्चा में बने रहते हैं और वे भाजपा के निशाने पर हैं। डॉ. इरफान अंसारी ने गिरिडीह ...और पढ़ें

    कांग्रेस विधायक ने लिया राम का नाम; मच गया सियासी संग्राम
    कांग्रेस विधायक ने लिया राम का नाम; मच गया सियासी संग्राम

    HighLights

    1. कांग्रेस विधायक ने बताया पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को राम और खुद को हनुमान
    2. भाजपा ने विधायक इरफान अंसारी के बयान पर जताई आपत्ति और चुनाव आयोग से की शिकायत

    राज्य जागरण, रांची। विवादित बयान देकर अक्सर चर्चा में रहने वाले जामताड़ा के कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी एक बार फिर भाजपा के निशाने पर हैं। दरअसल उन्होंने गिरिडीह के गांडेय की चुनावी सभाओं में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राम और खुद को उनका हनुमान बताया।

    इन सभाओं में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। इरफान सोरेन ने सभाओं में यहां तक कहा कि नकली रामभक्तों की साजिश का शिकार हेमंत सोरेन हुए। उन्हें षड्यंत्र कर फंसाया गया। कल्पना सोरेन को सीता बताते हुए उन्होंने दावा किया कि वह लंका का दहन करेंगी।

    भाजपा ने की चुनाव आयोग में शिकायत

    इरफान अंसारी के बोल पर झारखंड में सियासी संग्राम मचा है। भाजपा ने उनके खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है। भाजपा ने आयोग से अंसारी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

    इस प्रकार का बयान को पोस्ट करने से सनातन धर्म को मानने वालों लोगों को घोर धार्मिक आघात पहुंचा है और साथ ही सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का हर संभव प्रयास किया गया है।

    इरफान के बयान पर बीजेपी ने दिया ये तर्क

    भाजपा का तर्क है कि यह प्रभु श्रीराम को मानने वालों पर आघात है और आदर्श चुनाव आचार संहिता का भी उलंघन है। 20 मई को गांडेय विधानसभा उपचुनाव का मतदान होगा।

    खबरें और भी

    पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय से महागठबंधन की उम्मीदवार भी हैं। आयोग इरफान अंसारी के विरुद्ध कानूनी करवाई करें और उन्हें चुनाव प्रचार से भी दूर रहने का आदेश दिया जाए।

    बौखलाहट में है भाजपा - इरफान

    जामताड़ा के कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि वे अपने बयान पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता बौखलाहट में हैं। ये आदिवासियों को मूर्ख समझते हैं।

    अगर मैंने अपने श्रद्धेय नेता के काम की बदौलत तुलना कर दी तो ये बौखला गए। ऐसा कर मैंने कोई पाप नहीं किया। इससे पता चल रहा है कि भाजपा के लोग आदिवासियों के कितने बड़े दुश्मन हैं।

    भगवान की तुलना डकैत से : भानु

    भवनाथपुर के भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि इरफान अंसारी के दावे पर भवनाथपुर के भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि भगवान की तुलना डकैत से करने वाले सुधर जाएं। इरफान अंसारी कोलकाता में पैसे लेते पकड़े गए। इनके मंत्री आलमगीर पकड़े गए।

    ये भी पढे़ं-

    PM Modi Jharkhand Visit: 'ये हमेशा निवेशकों को डराते हैं', PM मोदी ने कांग्रेस गठबंधन को बताया विकास विरोधी

    'लालू, हेमंत और राहुल का परिवार...', BJP नेता ने दिया ऐसा बयान; मचेगा सियासी घमासान!