Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार में JDU की बल्ले-बल्ले तो झारखंड में हाल बेहाल, बस 'एक' आस थी वो भी टूट गई

    Updated: Sat, 30 Mar 2024 07:34 PM (GMT+05:30)

    बिहार में नीतीश कुमार की जदयू का जहां बोलबाला है। वहीं पड़ोसी राज्य झारखंड में प्रभाव कम है। एनडीए की सीट शेयरिंग में बिहार में जदयू को 16 सीटें मिली ...और पढ़ें

    बिहार में JDU की बल्ले-बल्ले तो झारखंड में हाल बेहाल, बस 'एक' आस थी वो भी टूट गई (फाइल फोटो)
    बिहार में JDU की बल्ले-बल्ले तो झारखंड में हाल बेहाल, बस 'एक' आस थी वो भी टूट गई (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. NDA गठबंधन के तहत इस बार भी पार्टी को नहीं मिली है कोई सीट
    2. JDU ने 3 सीटों पर चुनाव लड़ने का दिया था राष्ट्रीय नेतृत्व को प्रस्ताव

    राज्य ब्यूरो, रांची। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) लगातार दूसरी बार झारखंड से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगा। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी एनडीए गठबंधन के तहत झारखंड में जदयू को कोई सीट नहीं मिली।

    एनडीए गठबंधन के तहत भाजपा ने 13 तथा आजसू ने एक सीट पर अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। इस तरह जदयू को कोई कोई सीट नहीं मिली।

    हालांकि, प्रदेश जदयू के नेताओं को झारखंड में कम से कम एक सीट मिलने की उम्मीद थी। यह उम्मीद और बढ़ गई थी, जब भाजपा ने धनबाद और चतरा सीट को होल्ड में रखा था। इससे पहले 16 फरवरी को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हजारीबाग, चतरा तथा धनबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव पारित किया गया था।

    पिछले चुनाव में भी JDU ने नहीं उतारा था कोई उम्मीदवार

    प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य ने इससे राष्ट्रीय नेतृत्व को भी अवगत करा दिया था, लेकिन बात नहीं बनी। बता दें कि वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भी जदयू ने झारखंड में अपना कोई उम्मीदवार नहीं दिया था। उस समय भी एनडीए गठबंधन में रहते झारखंड में जदयू को एक भी सीट नहीं मिली थी।

    बाद में पार्टी के शीर्ष नेताओं को यहां तक कहना पड़ा कि उनका गठबंधन सिर्फ बिहार में है, झारखंड में नहीं। साथ ही पार्टी ने झारखंड में चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया था।

    पार्टी ने झारखंड से चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है। हम चाहते थे कि एनडीए गठबंधन के तहत कम से कम एक सीट पर चुनाव लड़ें। हालांकि, तीन सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजा गया था। अब तय हो गया है कि हम झारखंड में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।- खीरू महतो, प्रदेश अध्यक्ष, जदयू

    ये भी पढ़ें- 

    BCCL अफसरों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगी यह बड़ी सुविधा; 8 साल का इंतजार हुआ खत्म

    Lalu Yadav ने झारखंड में भी सेट किया बिहार वाला फॉर्मूला, यहां भी कांग्रेस के साथ 'खेल' की तैयारी

    खबरें और भी