यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Politics: 'अनर्गल बयान देना बंद करें', सरयू राय के बयान पर भड़की JDU; सियासी हलचल हुई तेज
पूर्व मंत्री सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा की जदयू के साथ झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर प्रदेश जदयू ने इंकार किया है और सरयू राय के इ ...और पढ़ें

HighLights
- सरयू राय ने जदयू के साथ झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने की कही थी बात
- प्रदेश जदयू ने कहा- पार्टी एनडीए के साथ ही लड़ेगी विधानसभा चुनाव
राज्य ब्यूरो, रांची। पूर्व मंत्री सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा की जदयू के साथ झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने की किसी प्रकार की तैयारी से प्रदेश जदयू ने इंकार किया है। साथ ही सरयू राय द्वारा इसे लेकर दिए गए बयान का विरोध किया है।
जदयू के प्रदेश महासचिव संतोष कुमार सोनी ने मंगलवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि न ही झारखंड के किसी वरिष्ठ पदाधिकारी से सरयू राय की मुलाकात या बात हुई और न ही इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से उनकी किसी तरह की कोई वार्तालाप हुई है।
सरयू राय नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद से दे रह हैं बयान
सरयू राय नीतीश कुमार के साथ औपचारिक मुलाकात करने के बाद अपने मन से लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। इसका झारखंड प्रदेश जदयू खंडन करता है। सरयू राय अपनी पार्टी और जदयू के बारे में जो बयान दे रहें है वह उनका निजी बयान है। वे ऐसा अनर्गल बयान देना बंद करें।
बताते चलें कि सरयू राय ने पिछले दिनों नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद एक्स पर लिखा था कि उनकी पार्टी जदयू के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए आगे बढ़ रही है।
क्या बोले पार्टी के प्रवेश प्रवक्ता?
इधर, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने कहा कि जदयू एनडीए का प्रमुख और पुराना घटक दल है। जदयू केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा है, पूर्व में भी था। बिहार की एनडीए सरकार में जदयू और भाजपा प्रमुख साझेदार है।
खबरें और भी
लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड में जदयू ने एनडीए के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया और समर्थन दिया। आगामी विधानसभा चुनाव भी पार्टी एनडीए में रहते हुए लड़ेगी।
ये भी पढ़ें-