Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    JDU अध्यक्ष ललन सिंह पहुंचे रांची, CM नीतीश के कार्यक्रम को लेकर बनाएंगे रणनीति; हेमंत सोरेन से हो सकती है मुलाकात

    By Neeraj AmbasthaEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Tue, 28 Nov 2023 06:56 PM (IST)

    जदयू अध्यक्ष ललन सिंह प्रदेश प्रभारी अशोक चौधरी के साथ मंगलवार को रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने पर दोनों नेताओं को मौजूद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भव् ...और पढ़ें

    JDU अध्यक्ष ललन सिंह पहुंचे रांची, CM नीतीश के कार्यक्रम को लेकर बनाएंगे रणनीति (एक्स हैंडल- अशोक चौधरी)
    JDU अध्यक्ष ललन सिंह पहुंचे रांची, CM नीतीश के कार्यक्रम को लेकर बनाएंगे रणनीति (एक्स हैंडल- अशोक चौधरी)

    HighLights

    1. नीतीश कुमार के झारखंड में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भी होगी चर्चा
    2. ललन सिंह, JDU प्रदेश प्रभारी अशोक चौधरी मंगलवार को रांची पहुंचे।

    राज्य ब्यूरो, रांची। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तथा प्रदेश प्रभारी सह बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी मंगलवार को रांची पहुंचे। दोनों नेता बुधवार को जदयू के संगठन विस्तार तथा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश प्रभारियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तैयार करेंगे।

    दोनों नेता अगले साल जनवरी में प्रस्तावित बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के झारखंड दौरे को लेकर भी प्रदेश पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। ललन सिंह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात कर सकते हैं।

    'पार्टी की मजबूती को लेकर रांची आए हैं'

    ललन सिंह ने रांची एयरपोर्ट पर पहुंचने पर मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि वे मुख्य रूप से अगले साल होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी की मजबूती को लेकर रांची आए हैं। वे इस पर विचार-विमर्श करेंगे।

    वहीं, जदयू प्रदेश प्रभारी ने कहा कि झारखंड में एक समय जदयू के 11 विधायक थे। अभी एक भी विधायक नहीं हैं। आगामी चुनावों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सके, इसे लेकर संगठन की मजबूती पर चर्चा होगी। साथ ही पार्टी के आगे का कार्यक्रम तय होगा। पार्टी के लोकप्रिय नेता नीतीश कुमार का भी झारखंड दौरा होगा। उस पर भी प्रदेश के नेताओं के साथ चर्चा की जाएगी।

    पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने ललन सिंह का किया स्वागत

    दोनों नेताओं के साथ झारखंड के सह प्रभारी विजय कुमार सिंह भी रांची आए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के रांची पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

    खबरें और भी

    स्वागत करने वालों में श्रवण कुमार, आफताब जमील, भगवान सिंह, सागर कुमार, डा. विनय भरत, निर्मल सिंह, अख़्तर हुसैन, वैद्यनाथ पासवान, रामजी प्रसाद आदि शामिल रहें।

    तीनों नेता राज्य गेस्ट हाउस में ठहरे हैं, जहां बुधवार को प्रदेश पार्टी नेताओं के साथ बैठक होगी। बैठक में पार्टी द्वारा किए गए कार्यक्रम, सदस्यता अभियान के माध्यम से पंचायत एवं बूथ स्तर तक निर्मित संगठन की जानकारी अध्यक्ष एवं प्रभारी को दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें:  Jharkhand Politics: बाबूलाल के दिशोम गुरू को 'श‍िबू' कहने पर भड़की झामुमो, मरांडी को लेकर कह दी बड़ी बात

    यह भी पढ़ें: मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन अगले महीने की 4 तारीख को आ रहे हैं कोडरमा, जनता को देंगे करोड़ों की सौगात; जोरो पर हो रही तैयारी