Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में वित्त और कर विभाग में बड़ा बदलाव: 72 अधिकारियों को मिली प्रोन्नति, 19 का तबादला

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 07:45 PM (IST)

    झारखंड में वित्त सेवा के 72 अधिकारियों को नियमित प्रोन्नति मिली है, जिसमें सहायक आयुक्त से उपायुक्त पद पर पदोन्नति शामिल है। वहीं, राज्य कर विभाग के 1 ...और पढ़ें

    राज्य कर सेवा के 19 अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग।

    राज्य कर सेवा के 19 अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग।

    HighLights

    1. 72 वित्त सेवा अधिकारियों को नियमित प्रोन्नति मिली।

    2. राज्य कर विभाग के 19 अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ।

    3. बदलावों से कर संग्रहण और अन्वेषण में तेजी आएगी।

    राज्य ब्यूरो, रांची। वाणिज्य-कर विभाग ने वित्त सेवा के 72 अधिकारियों को नियमित प्रोन्नति प्रदान कर दी है। संयुक्त सचिव पूनम कुजूर के स्तर से जारी आदेश के अनुसार प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों में राज्य-कर सहायक आयुक्तों को राज्य-कर उपायुक्त के पद पर तथा राज्य-कर पदाधिकारियों को राज्य-कर सहायक आयुक्त के पद पर प्रोन्नत किया गया है।

    इन अधिकारियों को नए पदों पर पदस्थापित करते हुए इन्हें नए वेतनमान 15,600-39,100 रुपये में ग्रेड पे 7,600 एवं पुनरीक्षित पे मैट्रिक्स लेवल-12 का लाभ दिया गया है। विभाग के अनुसार प्रोन्नति का वास्तविक वित्तीय लाभ पदभार ग्रहण की तिथि से मिलेगा।

    आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी भी अनियमितता से संबंधित मामलों में यह प्रोन्नति प्रभावित हो सकती है।  दूसरी ओर, वित्त विभाग ने राज्य कर विभाग के 19 अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं।

    तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश

    जारी अधिसूचना के तहत सहायक आयुक्त से लेकर राज्य कर पदाधिकारी स्तर के अधिकारियों को विभिन्न अंचलों और प्रमंडलों में नई जिम्मेदारी दी गई है। बुधवार को जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

    सरकार ने अधिसूचना की प्रति मुख्य महालेखाकार, राजकीय मुद्रणालय, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, मुख्य सचिव, वाणिज्य-कर विभाग के सचिव एवं आयुक्त, सभी प्रमंडलीय आयुक्त व उपायुक्त, कोषागार पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी है। नए सिरे से हुई इन पोस्टिंग से कर संग्रहण और अन्वेषण कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

    खबरें और भी

    राज्यपाल के आदेशानुसार जारी इस अधिसूचना के तहत सहायक आयुक्त से लेकर राज्य-कर पदाधिकारी स्तर के अधिकारियों को विभिन्न अंचलों और प्रमंडलों में नई जिम्मेदारी दी गई है। प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:

    • शमीक कुमार: अन्वेषण ब्यूरो (धनबाद प्रमंडल) से वित्त विभाग मुख्यालय
    • ऋषा: मुख्यालय (रांची) से वित्त विभाग
    • कृष्णकांत महतो: अन्वेषण (रांची एवं हजारीबाग प्रमंडल) से वित्त विभाग
    • अजय कुमार सिंह: पश्चिमी अंचल (रांची) से वित्त विभाग
    • अब्दुल खालिक: मुख्यालय (रांची) से पलामू अंचल, डालटनगंज (स्वयं के अनुरोध पर)
    • आमोद कुमार: मुख्यालय (रांची) से वित्त विभाग
    • सुधीर कुमार उपाध्याय: अन्वेषण ब्यूरो (दुमका) से धनबाद नागरिक अंचल (स्वयं के अनुरोध पर)
    • कीर्ति वर्धन: जमशेदपुर अंचल से पलामू अंचल, डालटनगंज (स्वयं के अनुरोध पर)
    • महेंद्र कुमार महतो: अन्वेषण ब्यूरो (धनबाद प्रमंडल) से वित्त विभाग

    यह भी पढ़ें- झारखंड के 14 जांबाज अधिकारियों-जवानों के लिए पुलिस वीरता पदक की अनुशंसा, माओवादी मुठभेड़ों में दिखाया अदम्य साहस