Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand: हेमंत सरकार के 4 साल पूरा होने पर AJSU ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड, कहा- 'उसूल की नहीं, वसूली की है सरकार'

    Updated: Fri, 29 Dec 2023 10:56 PM (IST)

    Jharkhand News झारखंड की हेमंत सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि यह सरकार उसूल की नहीं वसूली की सरकार रही है। आजसू अध ...और पढ़ें

    हेमंत सरकार के 4 साल पूरा होने पर AJSU ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड। (फाइल फोटो)
    हेमंत सरकार के 4 साल पूरा होने पर AJSU ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. नहीं दिखी सरकार की नीति व सही नीयत : सुदेश।
    2. कहा- यह सरकार उसूल की नहीं, वसूली की सरकार है।

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा है कि हेमंत सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल में न तो नियोजन और नहीं नीति पर कोई काम हुआ। न ही सरकार की कोई अच्छी नीयत ही रही।

    सुदेश ने शुक्रवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में हेमंत सरकार के चार वर्षों का लेखाजोखा प्रस्तुत करते हुए इस सरकार की नाकामियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि यह सरकार उसूल की नहीं वसूली की सरकार रही है। इसका परिणाम यह हुआ कि कोई भी सरकारी कामकाज बिना पैसे के नहीं होता।

    सुदेश ने कहा कि नियोजन नीति लागू करने में नाकाम रही इस सरकार की यही उपलब्धियां है कि सात लाख लोग सरकारी आंकड़ों में ही बेरोजगार हैं। आठ लाख युवा यहां से पलायन कर गए। चार वर्षो से पारा शिक्षक सड़कों पर हैं। उन्होंने कहा कि अपने हर वादे पर यह सरकार फेल रही है।

    उन्होंने कहा कि 1932 के खतियान की दुहाई देने वाली सरकार रोजगार के दावे में भी फेल रही। सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के 90 हजार पद रिक्त हैं। उच्च शिक्षा संस्थानों की स्थिति बदतर है। रैंकिंग में झारखंड का संस्थान कहीं भी नहीं ठहरता।

    खबरें और भी

    रिम्स की बदहाली पर उन्होंने कहा कि वहां कॉरिडोर में खड़ा होने से वहां का वातावरण पता चल जाता है। बिना पैरवी इलाज मुश्किल है। उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है। उन्होंने दावा किया कि इसमें सरकार ने जनता को दिग्भ्रमित करने के लिए जो वादे किए गए थे उनकी जमीनी स्तर पर असलियत को दिखाया गया है।

    इस मौके पर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव उमेश सिंह भोक्ता, केंद्रीय प्रवक्ता सुधीर यादव और केंद्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें: आदिवासियों व दलितों को सोरेन सरकार का बड़ा तोहफा, अब 50 साल की उम्र से ही मिलने लगेगी वृद्धा पेंशन; CM ने किया एलान

    यह भी पढ़ें: आठ IAS अधिकारियों का हुआ प्रमोशन, छह वर्तमान में झारखंड में पदस्थापित; जानिए सभी के नाम