Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड में नवंबर-दिसंबर में महाराष्ट्र के साथ होगा विधानसभा चुनाव, 27 अगस्त को जारी होगी मतदाता सूची

    Updated: Fri, 16 Aug 2024 07:29 PM (IST)

    झारखंड विधानसभा का कार्यकाल पांच जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है। अब पूरी संभावना है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2024 Date) ...और पढ़ें

    झारखंड विधानसभा का कार्यकाल पांच जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है।
    झारखंड विधानसभा का कार्यकाल पांच जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है।

    HighLights

    1. झारखंड विधानसभा का कार्यकाल पांच जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है।
    2. झारखंड में विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर माह में महाराष्ट्र के साथ होगा।
    3. झारखंड में विधानसभा चुनाव दो या तीन चरणों में हो सकता है।

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड की 81 सीटों पर विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2024) समय पर इस वर्ष नवंबर-दिसंबर में होगा। शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की घोषणा किए जाने के साथ ही इन राज्यों के साथ तथा समय से पूर्व झारखंड में चुनाव कराने की अटकलें खत्म हो गईं।

    आयोग की लगातार सक्रियता को देखते हुए यह कयास लगाया जा रहा था कि झारखंड में भी विधानसभा चुनाव हरियाणा, महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर के साथ होगा। चूंकि हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल पहले ही खत्म हो रहा है, इसलिए यह संभावना जताई जा रही थी कि झारखंड में समय से पहले चुनाव हो सकता है।

    5 जनवरी को खत्म होगा कार्यकाल

    झारखंड विधानसभा का कार्यकाल पांच जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है। अब पूरी संभावना है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर माह में महाराष्ट्र के साथ होगा। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है। साथ ही झारखंड में दीपावली, छठ पूजा आदि पर्व त्योहार आठ नवंबर को खत्म हो रहे हैं।

    ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नवंबर के अंतिम सप्ताह तथा दिसंबर के पहले और दूसरे सप्ताह में चुनाव हो सकता है। हालांकि, चुनाव की घोषणा पहले ही हो जाएगी।

    चुनाव आयोग ने क्या बताया?

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने भी शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आयोग सुरक्षा बलों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए दो राज्यों में एक साथ विधानसभा चुनाव करना चाहता है। साथ ही महाराष्ट्र और झारखंड में कई पर्व-त्योहारों का भी हवाला दिया। इधर, झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। इसके तहत 27 अगस्त को मतदाता सूची का प्रकाशन होना है।

    खबरें और भी

    दो या तीन चरणों में हो सकता है चुनाव

    झारखंड में विधानसभा चुनाव दो या तीन चरणों में हो सकता है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने भी इसकी अनुशंसा आयोग से की है। बताते चलें कि पिछला विधानसभा चुनाव पांच चरणों में संपन्न हुआ था। वहीं, इस वर्ष लोकसभा चुनाव चार चरणों में संपन्न हुआ। झारखंड में दीपावली, छठ पूजा आदि पर्व-त्योहार आठ नवंबर को खत्म हो रहा है।

    ये भी पढ़ें- BJP में शामिल हो सकते हैं झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन, कई JMM विधायकों के भी पाला बदलने की अटकलें तेज

    ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics: बोर्ड और निगमों को लेकर झामुमो-कांग्रेस में मतभेद नहीं, सीट बंटवारे के साथ ही हो जाएगी डील